टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वालीं रतन राजपूत को दर्शक आज भी ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ की ‘लाली’ के रूप में याद करते हैं। एक समय था जब वह हर घर में अपनी मासूमियत और दमदार अभिनय से छा गई थीं। राधा की बेटियां, महाभारत और संतोषी मां जैसे लोकप्रिय शोज़ में भी उन्होंने अहम किरदार निभाए। यहां तक कि उन्होंने टीवी पर स्वयंवर भी रचाया था। लेकिन साल 2018 में उनके पिता के निधन ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। इस सदमे से बाहर निकलना उनके लिए बेहद मुश्किल रहा और वह डिप्रेशन में चली गईं। धीरे-धीरे उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली और टीवी स्क्रीन से गायब हो गईं।
गांव में बसकर चुनी नई राह, खेती से जोड़ा नाता
ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बनाने के बाद रतन ने गांव में बसने का फैसला किया। उन्होंने मिट्टी से जुड़कर खेती शुरू की और अपनी नई जिंदगी को अपनाया। एक्ट्रेस ने अपने इस अनोखे फैसले से फैंस को भी चौंका दिया। गांव में रहते हुए उन्होंने वहां की सादगी को न सिर्फ जिया बल्कि सोशल मीडिया के जरिए लाखों लोगों को ग्रामीण जीवन की झलक भी दिखाई। उनके ब्लॉग और वीडियोज़ काफी पसंद किए गए। रतन ने बताया था कि शहर की भागदौड़ से दूर गांव में रहना उन्हें मानसिक शांति और आत्मिक सुकून देता है।
View this post on Instagram
गंभीर बीमारी से भी लड़ी जंग, अब सोशल मीडिया पर सक्रिय
गांव की जिंदगी जीते हुए रतन राजपूत को एक गंभीर बीमारी ने भी घेर लिया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इलाज और आत्मबल के सहारे उन्होंने अपनी लड़ाई लड़ी और अब वह धीरे-धीरे बेहतर महसूस कर रही हैं। रतन आखिरी बार 2020 में ‘संतोषी मां’ सीरियल में नजर आई थीं। उसके बाद से वह एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने अनुभव फैंस के साथ शेयर करती हैं। फिलहाल वह मुंबई और गांव के बीच समय बिताती हैं और अपनी जिंदगी को एक अलग अंदाज में जी रही हैं।
Read more-नाखूनों की ये 5 चेतावनी संकेत… क्या शुरू हो चुकी है थायराइड की बीमारी?
