Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentबाबा सिद्दीकी के जनाजे को देख बिलख-बिलख कर रोया बेटा, राजकीय सम्मान...

बाबा सिद्दीकी के जनाजे को देख बिलख-बिलख कर रोया बेटा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई आखिरी विदाई

बाबा सिद्दीकी को मुंबई में ही सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। वहीं अब इसी बीच बाबा सिद्दीकी के बेटे का एक इमोशनल कर देने वाला वीडियो सामने आया है।

-

Baba Siddiqui Murder: एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सलमान खान के करीबी दोस्त माने जाते थे। बाबा सिद्दीकी की मौत से पूरी मुंबई दहल गई। बाबा सिद्दीकी की मौत से फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई। बाबा सिद्दीकी की बीती रात यानी 12 अक्टूबर को गोलियों से बुनकर हत्या कर दी गई और 13 अक्टूबर को आखिरी विदाई दी जा रही है। बाबा सिद्दीकी को मुंबई में ही सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। वहीं अब इसी बीच बाबा सिद्दीकी के बेटे का एक इमोशनल कर देने वाला वीडियो सामने आया है।

जनाजे को देख फूट-फूट कर रोया बेटा

बाबा सिद्दीकी को अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे हैं। जिसमें सलमान खान से लेकर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा भी पहुंचे। इस दौरान सभी की आंखें नम थी। वही पिता के जनाजे को देखकर बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। इस दौरान वह फूट-फूट कर रोता हुआ नजर आया है। वहां पर मौजूद कई लोग उसे संभालते भी नजर आए। लेकिन जीशान की आंखों से आंसू ही नहीं रुक रहे थे।

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Varinder Chawla (@varindertchawla) द्वारा साझा की गई पोस्ट

राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

बाबा सिद्दीकी को आज यानी 13 अक्टूबर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई है। इस बात की घोषणा महाराष्ट्र सरकार ने कर दी थी। बाबा सिद्दीकी पर दशहरे के दिन उस वक्त हमला किया गया जब वह रात को अपने बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी के बांद्रा स्थित कार्यालय से बाहर निकल रहे थे। तभी उन पर गोलियां चला दी गई।

Read More-बाबा सिद्दीकी को अंतिम विदाई देने पहुंचे सलमान खान की आंखों से छलके आंसू, चेहरे पर दिखा दोस्त के बिछड़ने का दर्द

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts