Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में बांद्रा स्थित अपने पॉपुलर रेस्टोरेंट बैस्टियन को बंद करने का चौंकाने वाला फैसला लिया। यह कदम उस समय आया है जब उन पर और उनके पति राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। रेस्टोरेंट के बाहर लगाए गए नोट में लिखा था कि यह फैसला ‘अस्थायी’ है, लेकिन असली वजह पर सस्पेंस बरकरार है।
फैंस और ग्राहकों के बीच बड़ी हलचल
बैस्टियन रेस्टोरेंट हमेशा से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और फूड लवर्स के बीच फेवरेट जगह रहा है। अचानक बंद होने के बाद फैंस और ग्राहकों के बीच तरह-तरह के सवाल उठने लगे। लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि क्या ये बंदी सिर्फ कानूनी परेशानियों के चलते है या इसके पीछे कोई और कारण भी है।
View this post on Instagram

शिल्पा शेट्टी की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंस
अब तक शिल्पा शेट्टी ने रेस्टोरेंट बंद करने पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि यह फैसला कानूनी विवाद के बीच दबाव में लिया गया हो सकता है। आने वाले दिनों में शिल्पा की ओर से कोई स्पष्टीकरण मिल सकता है।
Read more-नासिक में गणपति का स्वागत हुआ अनोखे मोदक से, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!
