Shahrukh Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता शाहरुख खान एक्टिंग की दुनिया में काफी मशहूर हैं शाहरुख खान बॉलीवुड के टॉप सेलिब्रिटीज में से एक माने जाते हैं। शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस हमेशा ही बेताब रहते हैं। अब इसी बीच बॉलीवुड की फेमस एक्टर शाहरुख खान पर भी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का खुमार देखने को मिला है। क्योंकि शाहरुख खान आईपीएल के पहले मुकाबले से पहले कोलकाता पहुंचे हैं।
कोलकाता पहुंचे शाहरुख खान
बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता शाहरुख खान का एक वीडियो कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से शेयर किया गया है जिसमें देखा जा सकता है कि बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान कोलकाता पहुंचे हैं जिसके बाद शाहरुख खान ने कोलकाता नाइट राइडर्स के कई खिलाड़ियों से मुलाकात की है। इस दौरान शाहरुख खान ने कोलकाता के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह का माथा भी चुमा और कोचिंग स्टाफ के मेंबर ड्वेन ब्रावो से भी मुलाकात की
𝙎𝙪𝙧𝙥𝙧𝙞𝙨𝙚, 𝙨𝙪𝙧𝙥𝙧𝙞𝙨𝙚! 𝙏𝙝𝙚 𝙆𝙞𝙣𝙜 𝙞𝙨 𝙗𝙖𝙘𝙠 👑💜 pic.twitter.com/AgUJz8liDz
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 22, 2025
कोलकाता टीम के मालिक हैं शाहरुख खान
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान एक्टिंग के अलावा क्रिकेटर में भी दिलचस्पी रखते हैं और वह कोलकाता नाइट राइडर्स के ज्यादातर मुकाबले देखने के लिए पहुंचते हैं क्योंकि शाहरुख खान कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मालिक हैं। जबकि शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2024 में चैंपियन भी बनी थी जहां पर शाहरुख खान फाइनल मुकाबले में टीम का सपोर्ट करने पहुंचे थे।
Read More-22 साल के बल्लेबाज ने तोड़ दिया बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा शतक
