Monday, February 2, 2026
HomeEntertainment'झूमे जो पठान' गाने पर शाहरुख खान ने किया डांस, सासू मां...

‘झूमे जो पठान’ गाने पर शाहरुख खान ने किया डांस, सासू मां के साथ भी थिरके किंग खान, देखें वीडियो

वीडियो में शाहरुख खान अपनी फिल्म 'पठान' के गाने 'झूमे जो पठान' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख खान अकेले नहीं बल्कि अपनी सासू मां के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं।

-

Shahrukh Khan Dance Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता शाहरुख खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। शाहरुख खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इस समय शाहरुख खान के कुछ वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘झूमे जो पठान’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख खान अकेले नहीं बल्कि अपनी सासू मां के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं।

पठान के गाने पर भी झूमे शाहरुख खान

आपको बता दे शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान के D’yavol X के प्रोफेशनल इवेंट में पहुंचे थे। यह इवेंट दुबई में हुआ था। इस दौरान के कई सारे वीडियो सामने आए हैं जिसमें शाहरुख खान अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान के गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। जिसमें शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान के गाने पर ‘झूमे जो पठान’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

सास सविता के साथ शाहरुख खान ने किया डांस

इसके अलावा शाहरुख खान का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी सासू मां के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में शाहरुख खान अपनी सास सविता छिब्बर के हाथ पकड़े हुए डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो शाहरुख खान की सासू मां शरमाती हुई भी दिखाई दे रही हैं। इस दौरान शाहरुख खान और उनकी सास भारी सुरक्षा के बीच नजर आए हैं।

Read More-धमकियों के बीच दुबई जायेंगे सलमान खान, इन हसीनाओं के साथ करेंगे परफॉर्म

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts