Bollywood Kissa: बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री में गिनी जाने वाली दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी ने अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। भले ही श्रीदेवी आज इस दुनिया में ना हो लेकिन वह लाखों लोगों के दिलों में राज कर रही हैं। श्रीदेवी ने अपने करियर में अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, मिथुन चक्रवर्ती, ऋषि कपूर, अनिल कपूर, सनी देओल जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। श्रीदेवी ने संजय दत्त के साथ भी फिल्में काम किया लेकिन श्रीदेवी ने संजय दत्त के साथ कभी ना फिल्में करने की कसम खाई थी। एक फिल्म के अलावा श्रीदेवी ने कभी भी संजय दत्त के साथ काम नहीं किया।
सेट पर संजय दत्त ने श्रीदेवी के साथ की थी ऐसी हरकत
जिस समय संजय दत्त ने अपने करियर की शुरुआत की थी उसे समय संजय दत्त काफी नशा करते थे। वही श्रीदेवी भी अपने करियर की शुरुआत करने में लगी थी श्रीदेवी ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में नाम कमाने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा उनकी पहली फिल्म हिम्मतवाला थी। जब संजय दत्त को पता चला कि श्रीदेवी फिल्म की शूटिंग कर रही है तो उनसे मिलने के लिए वह सेट पर पहुंच गए। उसे समय संजय दत्त नशे में धुत थे और श्रीदेवी से मिलना चाहते थे। संजय दत्त से कहा गया की एक्ट्रेस मेकअप रूम में है। संजय सीधे मेकअप रूम की ओर चले गए और उन्होंने जोर-जोर से दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया। इस घटना से श्रीदेवी का भी डर गई श्रीदेवी ने दरवाजा नहीं खोला लेकिन संजय जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने लगे।
View this post on Instagram
श्रीदेवी ने उठा लिया था यह बड़ा कदम
इसके बाद श्रीदेवी ने दरवाजा खोला तब संजय दत्त मेकअप रूम में घुस गए। उसे समय नशे की हालत में संजय दत्त ने श्रीदेवी को बहुत कुछ बोल दिया। बीच बचाव करते हुए संजय दत्त को मेकअप रूप से बाहर किया। इसके बाद श्रीदेवी ने संजय दत्त के साथ कभी ना फिल्म करने की कसम खा ली। हालांकि श्रीदेवी को संजय दत्त के साथ फिल्म गुमराह में काम करना पड़ा। क्योंकि उसे समय श्रीदेवी के पास कोई और फिल्म नहीं थी। इसके बाद श्रीदेवी संजय दत्त के साथ किसी फिल्म में नजर नहीं आई।
Read More-गुलाबी साड़ी पहन कान्स के रेड कार्पेट पर उतरी प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस
