‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार एपिसोड में ड्रामा और सस्पेंस का डोज और बढ़ गया। इस बार सलमान खान ने घर की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट की जमकर क्लास ली। दरअसल, फरहाना ने नीलम गिरी और बसीर अली के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने लाइव शो में ‘बवासीर अली खान, दो कौड़ी की…’ जैसे शब्द कहे, जिसके बाद सलमान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सलमान ने गुस्से में फरहाना से पूछा, “खुद को क्या समझती हो? ये शो मनोरंजन के लिए है, गाली-गलौज के लिए नहीं।”
घरवालों में मचा हंगामा, फरहाना पर बढ़ा दबाव
सलमान के फटकार लगाने के बाद घर के बाकी कंटेस्टेंट्स भी फरहाना से सवाल करने लगे। नीलम गिरी और बसीर अली ने कहा कि इस तरह की भाषा शो के माहौल को बिगाड़ती है। दर्शकों में भी सोशल मीडिया पर यह मुद्दा ट्रेंड करने लगा। कई लोगों ने फरहाना के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की। वहीं, कुछ फैंस का कहना है कि फरहाना को माफी मांगकर मामला सुलझा लेना चाहिए। अब देखना यह होगा कि बिग बॉस मेकर्स इस विवाद पर क्या फैसला लेते हैं।
View this post on Instagram
फरहाना पर सस्पेंस—क्लीन स्लेट या एलिमिनेशन?
वीकेंड का वार में सलमान की डांट के बाद फरहाना भट्ट पर एलिमिनेशन का खतरा भी मंडरा रहा है। हालांकि अभी तक शो मेकर्स ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। दर्शकों को अब अगले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि फरहाना को सजा मिलेगी या वह घर में बनी रहेंगी।
