Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentपसलियों में चोट के बावजूद इवेंट में पहुंचे सलमान खान, सोफे से...

पसलियों में चोट के बावजूद इवेंट में पहुंचे सलमान खान, सोफे से उठने में हुई दिक्कत, देखकर परेशान हुए फैंस

सलमान खान के फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सलमान खान को सोफे से उठने में भी दिक्कत हो रही है।

-

Salman Khan News: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान हमेशा अपने काम को लेकर एक्टिव रहते हैं। हाल ही में सलमान खान की पसलियों में चोट लगने के बावजूद भी वह एक इवेंट में शामिल हुए जहां से उनके कुछ वीडियोज और तस्वीरें सामने आ रही है। जिसे देखकर सलमान खान के फैंस चिंता में पड़ गए हैं। सलमान खान के फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सलमान खान को सोफे से उठने में भी दिक्कत हो रही है।

सोफे से उठने में हुई दिक्कत

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सलमान खान अभी हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे इस इवेंट में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी पहुंची थी। इस वीडियो सामने आए वीडियो में अमृता को कहते हुए देखा जा सकता है कि सलमान खान के चोट लगने के बावजूद भी वह इस इवेंट का हिस्सा बने हैं। यह वातावरण के प्रति उनकी कमिटमेंट को दिखाता है। इस वीडियो में सलमान खान को सोफे से उठने में भी दिक्कत हो रही है। इस इवेंट में सलमान खान टी-शर्ट और जींस पहन कर पहुंचे थे। सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान का वर्क फ्रंट

अगर सलमान खान की फिल्मों की बात करें तो इन दिनों सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग को लेकर बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली है। वही प्रतीक बब्बर और सत्यराज भी अहम किरदार में नजर आएंगे। सलमान खान की फिल्म सिकंदर 2025 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। सलमान खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है|

Read More-हो गया कंफर्म! इस दिन आ रही पुष्पा 2′, नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट आई सामने

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts