Sara Ali Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान पॉलिटिक्स की दुनिया में कदम रखने को तैयार हो। सारा अली खान कंगना रनौत की तरह राजनीति की दुनिया में आना चाहती हैं। कंगना रनौत को भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से टिकट दिया है। अब इसी बीच सारा अली खान ने पॉलिटिक्स को लेकर एक बहुत बड़ा बयान दिया है जिसमें उन्होंने इस तरफ इशारा किया है कि वह भविष्य में पॉलिटिक्स ज्वाइन कर सकती हैं।
पॉलिटिक्स की दुनिया में कदम रख सकती है सारा
अभी हाल ही में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमे उनसे फ्यूचर में पॉलिटिक्स ज्वाइन करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा,’हां वो भविष्य में राजनीति में कदम रखने के बारे में सोच सकती हैं।’ इससे पहले भी सारा अली खान ने 2019 में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनके पास हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस की डिग्री है। तो वो कभी भी पॉलिटिक्स ज्वाइन कर सकती हैं यह उनके लिए बैकअप ऑप्शन नहीं होगा। इंडस्ट्री में जब तक उन्हें काम मिल रहा है। वह इधर ही रहेगी लेकिन समय आने पर वह राजनीति में भी जाने के बारे में सोच सकती हैं।’
View this post on Instagram
सारा अली खान का वर्क फ्रंट
बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री सारा अली खान के अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस केदारनाथ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था इस फिल्म में सारा अली खान के साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। बता दे फिल्म ए मेरे वतन में सारा खान ने स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता का रोल निभाया था जो अभी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इसके अलावा मर्डर मुबारक भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।
Read More-रामचरण को स्पेशल अंदाज में कियारा आडवाणी ने किया बर्थडे विश, शेयर की गेम चेंजर गाने की तस्वीर
