HomeEntertainmentकरीना से शादी करने से पहले पहली पत्नी अमृता सिंह को सैफ...

करीना से शादी करने से पहले पहली पत्नी अमृता सिंह को सैफ ने लिखा था पत्र,बेटी सारा ने किया था ऐसा रिएक्ट

सैफ अली खान ने करीना कपूर से दूसरी शादी की थी तब उन्होंने अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह को एक लेटर भी लिखकर भेजा था। जिसका खुलासा खुद सैफ अली खान ने किया था।

-

Saif Ali Khan: बॉलीवुड के फेमस अभिनेता सैफ अली खान प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। सैफ अली खान ने अपने करियर में दो शादियां की हैं पहली शादी उनकी अमृता सिंह के साथ हुई थी फिर दूसरी शादी उन्होंने बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री करीना कपूर के साथ की है। सैफ अली खान और अमृता सिंह की लव स्टोरी आज भी लोगों के जुबान पर आ जाती है। जब सैफ अली खान ने करीना कपूर से दूसरी शादी की थी तब उन्होंने अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह को एक लेटर भी लिखकर भेजा था। जिसका खुलासा खुद सैफ अली खान ने किया था।

सैफ अली खान ने भेजा था लेटर

बॉलीवुड के फेमस अभिनेता सैफ अली खान ने करीना कपूर से शादी करने से पहले अमृता को एक लेटर भेजा था। इस बात का खुलासा उन्होंने ‘काफी विद कारण’ शो में किया था। उन्होंने कहा,’जब मैं करीना से शादी करने जा रहा था तो किसी कारण से आगे बढ़ने से पहले मैंने अमृता को एक नोट लिखा। और मैंने कहा आप जानते हैं कि यह एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। और हमारा अपना इतिहास और सब कुछ है। सैफ अली खान ने बताया इस लेटर पर उनकी बेटी सारा अली खान ने रिएक्शन दिया था।

सारा अली खान ने दिया था ऐसा रिएक्शन

सारा अली खान ने अपने पापा सैफ अली खान के इस लेटर पर अपना रिएक्शन फोन पर दिया था। सैफ ने बताया कि,’लेटर के बाद सारा को उनका फोन आया था सारा ने उनसे कहा आपको पता है मैं वैसे भी आने वाली थी लेकिन अब मैं खुश दिल से आऊंगी।’ आपको बता दे सारा अली खान ने खुलासा किया था कि अपने पिता सैफ अली खान की दूसरी शादी के लिए खुद उनकी मां अमृता सिंह ने उन्हें तैयार किया था।

Read More-मुंबई लौटते ही पापा हार्दिक पांड्या से मिलने घर पहुंचे बेटे अगस्त्य, भाभी पंखुड़ी शर्मा ने शेयर किया वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts