Saif Ali Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सैफ अली खान बहुत ही रईस खानदान से ताल्लुक रखते हैं जिस कारण सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी को बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे रॉयल जोड़ी माना जाता है। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को कई बार पैपराजी पर भड़ास निकालते हुए देखा गया है। एक बार फिर से सैफ अली खान पैपराजी पर भड़क गए हैं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पैपराजी पर भड़के सैफ
बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेता सैफ अली खान का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दे कि सैफ अली खान के बेटे तैमूर और जेह फुटबॉल खेल कर अपने पापा सैफ अली खान के साथ घर जा रहे होते हैं तभी अचानक पैपराजी फोटो क्लिक करने लगते हैं। इसके बाद पर पैपराजी पर सैफ अली खान नाराज हो जाते हैं। इस दौरान सैफ अली खान पैपराजी पर कहते हैं कि “एक सेकंड भाईसाहब पहले थोड़ी लाइट कम कीजिए…यहां बच्चे लोग फुटबॉल खेल रहे हैं और आप लोग इसको फिल्म इवेंट मत बनाइए।”
View this post on Instagram
आदि पुरुष में नजर आए थे सैफ अली खान
बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सैफ अली खान के लिए साल 2023 अच्छा नहीं गया है क्योंकि साल 2023 में सैफ अली खान आदि पुरुष फिल्म में नजर आए थे। आदि पुरुष फिल्म में सैफ अली खान ने रावण का किरदार निभाया था हालांकि खराब वीएफएस और डायलॉग के कारण इस फिल्म को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। सैफ अली खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।
Raed More-TV की फेमस एक्ट्रेस सुरभि ज्योति लेने जा रही सात फेरे, बॉयफ्रेंड के साथ इस दिन रचाएंगी शादी
