Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentदो जुड़वा बच्चों को जन्म देगी Rubina Dilaik, एक्ट्रेस ने किया शॉकिंग...

दो जुड़वा बच्चों को जन्म देगी Rubina Dilaik, एक्ट्रेस ने किया शॉकिंग खुलासा

टेलीविजन एक्ट्रेस रुबीना दिलैक प्रेग्नेंट है और इस समय वह अपनी प्रेगनेंसी फेज को इंजॉय कर रही हैं। इसी बीच रुबीना दिलैक ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर सभी लोग हैरान रह गए हैं।

-

Rubina Dilaik Pregnancy: टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने कई सुपरहिट टीवी सीरियलों में अपने दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। लेकिन काफी लंबे समय से टेलीविजन की खूबसूरत अदाकारा रुबीना दिलैक अपनी एक्टिंग नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। आपको बता दे कि टेलीविजन एक्ट्रेस रुबीना दिलैक प्रेग्नेंट है और इस समय वह अपनी प्रेगनेंसी फेज को इंजॉय कर रही हैं। इसी बीच रुबीना दिलैक ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर सभी लोग हैरान रह गए हैं।

दो बच्चों की मां बनेगी रुबीना

टेलीविजन की खूबसूरत अदाकारा रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और वह आए दिन अपनी लाइफ से जुड़े नए-नए अपडेट सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर करती रहती है। इसी बीच रुबीना दिलैक ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें एक्ट्रेस ने एक बहुत ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। रुबीना दिलैक ने खुलासा करते हुए बताया है कि वह दो बच्चों की मां बनने वाली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

रुबीना की ये बात सुनकर ऐसा था पति का रिएक्शन

टेलीविजन के अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने अपने यूट्यूब चैनल में आगे यह भी बताया है कि जब उन्होंने अपने पति अभिनव शुक्ला को बताया कि वह दो बच्चों के पिता बनने वाले हैं। तब उनका रिएक्शन देखने वाला था। रुबीना दिलैक ने बताया है कि “ऐसा नहीं हो सकता. तो मैंने कहा ये सच है और डॉक्टर भी ये ही कह रहे हैं। हम जैसे ही क्लीनिक से घर जाने के लिए बाहर निकले, तो पूरे रास्ते हमने एक-दूसरे से बात ही नहीं की।”

Read More-इस फेमस एक्टर ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, सामने आई ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts