HomeEntertainmentअंबानी के फंक्शन में शामिल होने लिए बेटी राहा के साथ इटली...

अंबानी के फंक्शन में शामिल होने लिए बेटी राहा के साथ इटली रवाना हुए रणबीर- आलिया, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए कपल

कुछ महीने पहले ही अनंत अंबानी का पहला प्री वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में हुआ था। अब दूसरा प्री वेडिंग फंक्शन इटली में होगा। जिसके लिए बॉलीवुड के तमाम सितारे इटली के लिए रवाना हो चुके हैं।

-

Alia Bhatt Ranbir Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अभी हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाट किए गए हैं। इस दौरान रणबीर कपूर के साथ उनकी बेटी राहा कपूर भी नजर आई है। दरअसल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए इटली रवाना हो चुके हैं। कुछ महीने पहले ही अनंत अंबानी का पहला प्री वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में हुआ था। अब दूसरा प्री वेडिंग फंक्शन इटली में होगा। जिसके लिए बॉलीवुड के तमाम सितारे इटली के लिए रवाना हो चुके हैं।

सुबह-सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुए कपल

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। इस दौरान उनकी बेटी राहा कपूर भी उनके साथ नजर आई हैं। रणबीर कपूर ने सफेद टी-शर्ट और बेज कलर की पैंट पहनी हुई थी। वही आलिया भट्ट कैजुअल लुक में नजर आ रही थी ट्रैवलिंग के लिए रहा कपूर इन व्हाइट कलर का टॉप पहना हुआ था। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर इस दौरान बहुत ही प्यारी लग रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कब होंगे प्री वेडिंग फंक्शन

आपको बता दें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अंबानी परिवार के बहुत ही करीब है। कपल उनके हर फंक्शन में शामिल होते हैं। रिपोर्ट की माने तो अनंत अंबानी की दूसरी प्री वेडिंग पार्टी 28 से 30 मई के इटली से तक यात्रा करके एक लग्जरी क्रूज पर होने वाली है ‌। यह इवेंट बहुत ही स्पेशल होने वाला है क्योंकि इसमें सारे बॉलीवुड के स्टार्स पहुंचने वाले हैं। स्क्रूज पार्टी के लिए दुनिया भर से तकरीबन 300 मेहमानों को बुलाया गया है। जुलाई में अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट शादी करेंगे।

Read More-KKR के चैंपियन बनते ही मैदान पर रो पड़े शाहरुख खान, सिर झुकाते हुए फैंस का किया धन्यवाद

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts