Animal Film: इस समय रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल खूब चर्चामें बनी हुई है। रणबीर कपूर के फैंस एनिमल फिल्म को देखने के लिए बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं। फैंस के अलावा बॉलीवुड जगत के कई सितारों की भी नजर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल पर बनी हुई है। लेकिन इसी बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर को सेंसर बोर्ड की तरफ से बड़ा झटका दे दिया गया है। क्योंकि रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के कई इंटीमेट सीन डिलीट करने पड़ेंगे।
एनिमल की इन सींस पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता रणबीर कपूर को एनिमल फिल्म के लिए ए ग्रेड सर्टिफिकेट दिया गया है। लेकिन इस समय एनिमल फिल्म का एक सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस सर्टिफिकेट के अनुसार रणबीर कपूर को अपनी एनिमल से कई इंटीमेट सीन हटाने होंगे। सेंसर बोर्ड की तरफ से रणबीर कपूर को एनिमल फिल्म के कई शब्दों को भी बदलने की बात कही गई है। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को 1 दिसंबर के दिन रिलीज किया जाएगा।
#Animal CBFC Report.
Run-time: 3hr 23min 29sec
Certified: A#AnimalCensorReport pic.twitter.com/C1Hq0Ei2uZ— Vimal (@Kettavan_Freak) November 27, 2023
रश्मिका और रणवीर ने दिए कई इंटीमेट सीन
एनिमल फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साउथ सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी शानदार रोल में नजर आने वाली है। कुछ दिनों पहले एनिमल फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। जिसमें रश्मिका मंडाना और रणबीर कपूर ने कई इंटीमेट सीन दिए थे। इसके बाद इस फिल्म का एक गाना भी सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया। इस गाने में साउथ सिनेमा की नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले अभिनेता रणबीर कपूर लिप लॉक करते हुए नजर आए थे।
