Monday, February 2, 2026
HomeEntertainmentभाई की संगीत सेरेमनी में होने वाली भाभी के साथ प्रियंका चोपड़ा...

भाई की संगीत सेरेमनी में होने वाली भाभी के साथ प्रियंका चोपड़ा ने लगाए जोरदार ठुमके, वायरल हो रहा ननंद-भाभी का डांस वीडियो

प्रियंका चोपड़ा ने होने वाली भाभी के साथ जोरदार ठुमके भी लगाए हैं। प्रियंका चोपड़ा के भाई के संगीत सेरेमनी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

-

Priyanka Chopra Brother Wedding: बॉलीवुड की देसी गर्ल कहीं जाने वाली प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। गुरुवार को मेहंदी और संगीत फंक्शन हुआ जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने होने वाली भाभी के साथ जोरदार ठुमके भी लगाए हैं। प्रियंका चोपड़ा के भाई के संगीत सेरेमनी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

भाभी के साथ प्रियंका ने लगाए जोरदार ठुमके

सिद्धार्थ चोपड़ा(Siddharth Chopra) के संगीत फंक्शन का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड गानों पर परफॉर्मेंस करती हुई नजर आ रही है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी फिल्म ‘सात खून माफ’ के गाने ‘रोको ना टोको ना’ पर जबरदस्त डांस किया है। इस दौरान उनकी होने वाली भाभी ने परफॉर्मेंस दी है। ननद भाभी की जोड़ी ने डांस फ्लोर पर आग ही लगा दी।

साले की शादी में पहुंचे निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भी अपने साले साहब की शादी में शरीक होने के लिए भारत पहुंच गए हैं बीती रात प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस भी नजर आए थे। हस्बैंड और वाइफ ने एक साथ मिलकर एक से बढ़कर एक पोज भी दिए हैं। प्रियंका ने संगीत फंक्शन के लिए मरमेड स्टाइल का एक शानदार ट्रेडीशनल आउटफिट पहना हुआ था। वही उनके पति निक जोनस शेरवानी में जच रहे थे।

Read More-गिरफ्तार होंगे सोनू सूद? एक्टर के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट, जाने क्या है मामला

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts