Wednesday, March 4, 2026
HomeEntertainment‘ऐसी फिल्में मत किया करो...’ एनिमल के इस सीन पर भड़की प्रकाश...

‘ऐसी फिल्में मत किया करो…’ एनिमल के इस सीन पर भड़की प्रकाश कौर, बेटे बॉबी देओल को लगाई फटकार

अब इसी बीच बॉबी देओल ने एक ऐसा खुलासा किया है जो काफी चर्चा में बना हुआ है। बॉबी देओल ने बताया कि उनकी फिल्म को देखकर उनकी मां प्रकाश कौर का कैसा रिएक्शन था।

-

Animal: रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में बॉबी देओल खूंखार लुक में नजर आ रहे हैं। बॉबी देओल इस फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे हैं।उनके किरदार की काफी सराहना भी हो रही है। हालांकि अब इसी बीच बॉबी देओल ने एक ऐसा खुलासा किया है जो काफी चर्चा में बना हुआ है। बॉबी देओल ने बताया कि उनकी फिल्म को देखकर उनकी मां प्रकाश कौर का कैसा रिएक्शन था।

कैसा था प्रकाश कौर का रिएक्शन

बॉबी देओल ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी मां प्रकाश कौर ने जब उनकी एनिमल फिल्म देखी तो उनका रिएक्शन कैसा था। बॉबी देओल ने बताया की फिल्में उनके डेथ सीन देखकर उनकी मां ने कहा,’ऐसी फिल्में मत किया कर मुझे ऐसा नहीं देखा जाता। इस पर बॉबी ने अपनी मां को समझाया था कि वह फिल्म का सीन है और वह उनके सामने बिल्कुल ठीक खड़े हैं। वही बॉबी देओल ने बताया कि एनिमल फिल्म में उनके परफॉर्मेंस को देखकर मां बहुत ही खुश हैं। मेरी मां ने कहा कि मेरी सारी सहेलियां तुझसे मिलना चाहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

जवान और पठान का तोड़ा रिकॉर्ड

बॉबी देओल और रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने छठे दिन पठान और जवान फिल्म का कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है फिल्म अब तक 400 करोड़ की और बढ़ रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म वर्ल्ड वाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना ,अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी नजर आ रहे हैं।

READ MORE-धर्मेंद्र के इस सीन की वजह से ये पूरी फिल्म नहीं देख पाए थे Bobby Deol, एनिमल एक्टर ने खुद किया खुलासा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts