Poonam Pandey: अपनी ही मौत की झूठी खबर फैलाने वाली पूनम पांडे को इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल 2 फरवरी को पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा गया था कि पूनम पांडे अब इस दुनिया में नहीं रही हैं और उनकी मौत की वजह सर्वाइकल कैंसर है। पूनम पांडे की मौत की खबर सुनते ही उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा था और बॉलीवुड स्टार से लेकर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे थे। तभी पूनम पांडे ने 3 फरवरी की सुबह ही एक वीडियो शेयर करते हुए अपने जिंदा होने की पोस्ट की। उस दिन से पूनम पांडे को सोशल मीडिया पर काफी बुरा भला कहा जा रहा है। ट्रोल होने पर पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक के बाद एक पोस्ट शेयर करती हुई दिखाई दे रही हैं।
ट्रोल होने पर क्या बोली पूनम पांडे
पूनम पांडे ने अपने बचाव में एक के बाद एक पोस्ट शेयर किए हैं। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘मुझे मार डालो मुझे सूली पर चढ़ा दो ,मुझसे नफरत करो, लेकिन जिसे तुम प्यार करते हो उसे बचाओ।’ दरअसल पूनम पांडे ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाने के पीछे की वजह भी बताई थी पूनम पांडे ने बताया था कि वह सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ही उन्होंने यह सब किया था। हालांकि लगातार पूनम पांडे अपने फैंस से माफी मांग रही हैं और अपने बचाव में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रही हैं।
मार्केटिंग एजेंसी ने भी मांगी माफी
वही आपको बता दें श्बांग नाम की मार्केटिंग एजेंसी जो पूनम पांडे के साथ मिलकर इस अभियान को चल रही थी। उन्होंने भी माफी मांगते हुए कहा,”हां हम आउटर फ्लाई के साथ मिलकर सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पूनम पांडे की पहल में शामिल थे। शुरुआत करने के लिए हम दिल से माफी मांगना चाहेंगे विशेष रूप से उन लोगों के प्रति जो किसी भी प्रकार के कैंसर की कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं या उनके प्रियजन कर रहे हैं। हमारा एक्शन मात्र मिशन था कि सर्वाइकल का आंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
View this post on Instagram
साल 2022 में भारत में 1,23,907 सर्वाइकल कैंसर के केस और 77, 348 मौते दर्ज की गई हैं। ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर भारत में मध्यम आयु वर्ग की महिलाओं को प्रभावित करने वाली दूसरी सबसे ज्यादा घातक बीमारी है। आप में से बहुत से लोग अनजान हो सकते हैं। लेकिन पूनम की अपनी मां ने कैंसर से बहादुरी से लड़ाई लड़ी है।”
