Sunday, September 8, 2024

शॉर्ट्स और बनियान पहनकर आमिर खान की लाडली को ब्याहने पहुंचे नूपुर शिखरे, दुल्हनिया बोली-‘नहाने जाओ’

Ira Khan Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी बेटी आयरा खान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आयरा खान की शादी कल नूपुर शिखरे के साथ हुई है। आयरा खान और नूपुर शिखरे की शादी भी काफी चर्चा में रही है। नूपुर और आयरा ने अपने ब्राइडल लुक की वजह से काफी सुर्खियां बटोरी हैं हालांकि इस दौरान दोनों ट्रोलिंग का भी शिकार हुए हैं। नूपुर शिखरे और आयरा खान की शादी काफी अनोखी और सादगी से भरी रही है। इनकी शादी के कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिसमें आमिर खान की लाडली को ब्याहने के लिए दूल्हे राजा दौड़ते भागते वेडिंग वेन्यू की तरफ जाते हुए दिख रहे हैं।

बनियान और शॉट्स पहनकर शादी में पहुंचे दुल्हे राजा

सोशल मीडिया पर आमिर खान की लाडली आयरा खान की शादी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आयरा के हाथ में माइक दिखाई दे रही है। आमिर खान और आजाद भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान होने वाले दूल्हे राजा ग्रे कलर का शॉर्ट्स और ब्लैक कलर की बनियान कैरी किए हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने स्पोर्ट्स शूज करी किए हुए हैं। अपने होने वाले दूल्हे राजा को यूं इस तरह देखकर आयरा खान बोली-‘नूपुर अब नहाने जा रहे हैं’ इसके बाद हंसते हुए नूपुर को गुड बाय भी बोला।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

ऐसा था होने वाली दुल्हनिया का ब्राइडल लुक

आपको बता दें शादी के बाद नूपुर ने ब्लू कलर की शेरवानी पहनी थी तो वहीं आमिर खान की लाडली और होने वाली दुल्हनिया आयरा खान पिंक हराम के साथ ब्लू कलर का ब्लाउज और मैचिंग दुपट्टा कैरी किया हुआ था। इसी के साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी पहनी हुई थी। पूरे लुक के साथ वह कोल्हापुरी चप्पल और रेड हेयर फ्लाॅन्ट किए थे।

Read More-पैरंट्स बनने वाले हैं रणवीर और दीपिका! एक्ट्रेस फैमिली प्लानिंग पर खुद किया खुलासा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles