Wednesday, February 4, 2026
HomeEntertainmentएल्विश यादव के बाद गिरफ्तार हुए मुनव्वर फारुकी, पूछताछ के बाद पुलिस...

एल्विश यादव के बाद गिरफ्तार हुए मुनव्वर फारुकी, पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी और तेरा लोगों को कल रात फोर्ट इलाके में हुक्का बार में छापेमारी के मामले में हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

-

Munawwar faruqui: एल्विस यादव के बाद बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी मुसीबत में फंस गए हैं। मुनव्वर फारूकी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि ‘बिग बॉस’ विनर मुनव्वर फारूकी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। आपको बता दें बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी और तेरा लोगों को कल रात फोर्ट इलाके में हुक्का बार में छापेमारी के मामले में हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को किया गया रिहा

आपको बता दे पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने कहा यह एक जमानती अपराध था, पुलिस ने नोटिस दिया और फारूकी को जाने दिया। वही एक अधिकारी ने बताया कि, हर्बल का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी में लेकर बाद हमारी टीम ने मुंबई के एक हुक्का बार में छापा मारा था। वहां मिली चीजों की जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है और 14 लोगों को हिरासत में लिया गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)

कई बार मुसीबत में फंस चुके हैं मुनव्वर

आपको बता दे मुनव्वर फारुकी इससे पहले भी कई मामलों का शिकार हो चुके हैं। 2021 में उन पर हिंदू देवी देवताओं को अपमानित करने का आरोप लगा था इसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इस मामले में उन्हें 1 महीने जेल में रहना पड़ा था। फेमस कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी अभी हाल ही में बिग बॉस विनर बने हैं।

Read More-ऐश्वर्या राय ने ससुराल में नहीं मनाई होली? क्या बच्चन फैमिली में चल रही है अनबन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts