Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainment'रामायण' में 'राम' का किरदार निभाने पर मुकेश खन्ना ने रणबीर कपूर...

‘रामायण’ में ‘राम’ का किरदार निभाने पर मुकेश खन्ना ने रणबीर कपूर पर कसा तंज कहा-‘रियल लाइफ में गुंडे है…’

नितेश तिवारी की रामायण की कास्टिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रामायण में रणबीर कपूर द्वारा भगवान राम का किरदार निभाने पर तंज कसा है।

-

Mukesh Khanna On Ranbir Kapoor: शक्तिमान और महाभारत एक्टर मुकेश खन्ना लगातार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अभी हाल ही में मुकेश खन्ना ने शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा पर तंज कसा था। अब उन्होंने नितेश तिवारी की रामायण की कास्टिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रामायण में रणबीर कपूर द्वारा भगवान राम का किरदार निभाने पर तंज कसा है।

मुकेश खन्ना ने कसा तंज

अभी हाल ही में एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना से रणबीर कपूर को नितेश तिवारी की रामायण में भगवान राम के किरदार के लिए कास्टिंग को लेकर सवाल किया गया। जिसका जवाब देते हुए मुकेश खन्ना ने कहा कि,”मैं इस बारे में कुछ नहीं कहूंगा अगर मैं कहूंगा तो वे मुझ पर हर चीज के बारे में टिप्पणी करने का आरोप लगाएंगे। मैं रूड नहीं हूं, लेकिन मैं अपनी बात कहता हूं अगर वह रामायण बना रहे हैं तो अरुण गोविल से जरूर तुलना की जाएगी। अरुण गोविल ने इस भूमिका के साथ जो किया वह गोल्ड स्टैंडर्ड बन गया है। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि जो भी राम का किरदार निभाएगा उसे राम का अवतार होना चाहिए।”

‘राम का किरदार निभाने के लिए शराब पीने की अनुमति नहीं’

मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि,”वे रावण की तरह न दिखे। अगर वह रियल लाइफ में (छिछोरे) बदतमीज गुंडे हैं तो यह स्क्रीन पर भी दिखाई देगा। अगर आप भगवान राम का रोल प्ले कर रहे हैं तो आपको पार्टी करनी और शराब पीने की अनुमति नहीं है लेकिन मैं यह तय करने वाला कौन होता हूं कि राम का किरदार कौन निभाएगा? वही प्रभास को इतने बड़े स्टार होने के बावजूद भी जनता ने उन्हें भगवान राम के रूप में स्वीकार नहीं किया। ऐसा नहीं कि वह एक बुरे अभिनेता है बल्कि इसलिए कि वह राम की तरह नहीं दिखते। राम का किरदार निभाने वाला अभिनेता अब कपूर खानदान से है। वह एक अच्छे अभिनेता है। लेकिन मैं उनके चेहरे को देखूंगा और उसे राम जैसा दिखना चाहिए उसने अभी-अभी एनिमल बनाई है और उस फिल्म में उनकी निगेटिव पर्सनालिटी को उजागर किया गया था। मैं उम्मीद करता हूं कि इस वजह से यह फिल्म प्रभावित न हो।”

Read More-शादी के बाद वेस्टर्न ड्रेस पहनकर ‘बेबी जाॅन’ के प्रमोशन में पहुंची नई नवेली दुल्हन कीर्ति सुरेश, मंगलसूत्र पर अटकी फैंस की निगाहें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts