HomeEntertainmentशक्तिमान के लिए रणवीर सिंह रोल पर भड़के मुकेश खन्ना, एक्टर को...

शक्तिमान के लिए रणवीर सिंह रोल पर भड़के मुकेश खन्ना, एक्टर को सुना दी खरी खोटी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने शक्तिमान फिल्म के लिए रणवीर सिंह के किरदार को लेकर बड़ा बयान दिया है और अपनी भड़ास निकाली है।

-

Shaktimaan: रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेताओं में से एक है। कुछ दिनों से बॉलीवुड के फेमस अभिनेता रणवीर सिंह का नाम शक्तिमान फिल्म से जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि शक्तिमान फिल्म बनने जा रही है जिसमें रणबीर सिंह को शक्तिमान का रोल दिया जाएगा। आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने शक्तिमान फिल्म के लिए रणवीर सिंह के किरदार को लेकर बड़ा बयान दिया है और अपनी भड़ास निकाली है।

रणवीर सिंह पर भड़के मुकेश खन्ना

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने हाल ही में शक्तिमान फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार को लेकर अपनी भड़ास निकाली है। जिसमें मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को विदेश में रहने तक की सलाह दे दी। मुकेश खन्ना ने कहा “तुम तो जाओ और किसी और देश में रहो जैसे फिनलैंड और स्पेन। वहां पर न्यूडिस्ट कैंप है। जाओ और जैसे चाहो वहां पर खुलकर रहो…मैंने शक्तिमान फिल्म के प्रोड्यूसर्स से बात की है… ‘शक्तिमान’ सिर्फ एक सुपरहीरो नहीं बल्कि एक टीचर है। तो जो कोई भी एक्टर ‘शक्तिमान’ बनें उसमें ऐसी बात होनी चाहिए कि वो जो कुछ भी कहें तो लोग उसे सुने। वैसे तो बहुत सारे एक्टर्स हैं लेकिन उनकी इमेज बीच में आ जाती है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna)

मुकेश खन्ना ने निभाया था शक्तिमान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता मुकेश खन्ना ने शक्तिमान सीरियल में शक्तिमान का किरदार निभाया था। मुकेश खन्ना ने शक्तिमान सीरियल में अपनी दमदार एक्टिंग से घर-घर में पहचान बना ली थी। 90 के दशक के बच्चे आज भी शक्तिमान के रोल में मुकेश खन्ना को बहुत ही पसंद करते हैं। मुकेश खन्ना की दमदार एक्टिंग के कारण शक्तिमान धारावाहिक सीरियल बहुत ही हिट हुआ था।

Read More-गिरफ्तारी के बाद बेफिक्र होकर मुस्कुराते दिखे एल्विश यादव, सामने आया पहले वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts