Saturday, February 7, 2026
HomeEntertainmentगोविंदा के घर पर नौकरानी बनकर रही थी मिनिस्टर की बेटी, एक्टर...

गोविंदा के घर पर नौकरानी बनकर रही थी मिनिस्टर की बेटी, एक्टर की पत्नी सुनीता को शक होने पर हुआ खुलासा

गोविंदा की पत्नी सुनीता ने एक बहुत ही चौका देने वाला किस्सा सुनाया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। गोविंदा की पत्नी ने बताया कि एक बार मेरे घर पर मिनिस्टर की बेटी नौकरानी बनकर 20 दिनों तकरही थी।

-

Govinda: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता गोविंदा ने अपने समय में शानदार फिल्में निकाली हैं। गोविंदा की एक्टिंग के लाखों लोग दीवाने रहते हैं। एक समय ऐसा था जब गोविंदा का स्टारडम जबरदस्त था। गोविंदा की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी रही होगी। अभी हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता ने एक बहुत ही चौका देने वाला किस्सा सुनाया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। गोविंदा की पत्नी ने बताया कि एक बार मेरे घर पर मिनिस्टर की बेटी नौकरानी बनकर 20 दिनों तकरही थी।

मिनिस्टर की बेटी बनी थी नौकरानी

आपको बता दे गोविंदा की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग रह चुकी है गोविंदा की एक झलक पाने के लिए फैंस किसी भी हद तक गुजर जाने के लिए तैयार रहते हैं। गोविंदा की पत्नी ने खुलासा करते हुए बताया था कि, गोविंदा की महिला फैन नौकरानी होने का ड्रामा कर रही थी। एक दिन सुनीता को शक हुआ तो उसने अपनी सासू मां से कहा कि इसे तो बर्तन धोना और साफ सफाई तक नहीं आती है। दिखने में भी अच्छे खासे परिवार की लगती है। फिर एक दिन किसी से उन्हें पता चला कि वह एक मंत्री की बेटी थी जो गोविंदा की बहुत बड़ी फैन थी। उसे वक्त मैं भी यंग थी लेकिन मुझे शक हुआ वह अक्सर लेट तक जागती थी। गोविंदा के आने का इंतजार करती थी।’

छोटी-छोटी बातों पर हुई हैरानी

सुनीता ने बताया कि उन्हें बहुत सारी छोटी-छोटी बातों पर हैरानी हुई तो मैंने उसका बैकग्राउंड चेक करवाया तब मुझे पता चला कि वह मंत्री की बेटी है। सच पता होने पर वह मेरे सामने रोने लगी और सच्चाई काबुली कहा कि वह गोविंदा की फैन है। इतना ही नहीं फिर उसे लड़की के पिता आए और चार गाड़ियों का काफिला भी आया। वह लड़की अपने घर चली गई। लगभग 20 दिन तक वह नौकरानी बन कर रही थी।

Read  More-जाह्नवी कपूर के साथ शर्टलेस होकर वरुण धवन ने दिए ऐसे पोज, मिनटों में वायरल हो गई तस्वीरें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts