Mannara Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून 2025 को निधन हो गया है। पिता के निधन से मन्नारा चोपड़ा एकदम से टूट गई है। मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा हिंदू शमशान भूमि जोगेश्वरी पश्चिम में किया गया। अपने पिता के अंतिम संस्कार के दौरान मन्नारा चोपड़ा फूट-फूट कर रोने लगी और वह बेहोश होती हुई नजर आईं।
मन्नारा चोपड़ा ने दिया पिता की अर्थी को कंधा
अपने पिता की अर्थी को कंधा खुद मन्नारा चोपड़ा ने दिया। मन्नारा चोपड़ा अपनी बहन मिताली चोपड़ा और कजिन सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ श्मशान घाट पहुंची। अपने पिता रमन राय हांडा को अंतिम विदाई देते समय मन्नारा चोपड़ा फूट-फूट कर रोने लगी। रोते-रोते मन्नारा चोपड़ा का बुरा हाल हो गया। हालांकि इस दौरान मन्नारा चोपड़ा को उनकी बहन मिताली चोपड़ा संभालती हुई नजर आई।
View this post on Instagram
प्रियंका और परिणीति के साथ भी था रमन राय का ये रिश्ता
परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा के रमन राय हांडा रिश्ते में फूफा लगते थे। रमन राय हांडा के अंतिम संस्कार में प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी शामिल हुए इसके अलावा परिणीति चोपड़ा के पिता भी अंतिम संस्कार के रीति-रिवाज में हिस्सा लेते हुए नजर आए।
Read More-अमिताभ और जया बच्चन की बहू बनने वाली थी करिश्मा कपूर, फिर क्यों नहीं हुई अभिषेक के साथ शादी?
