HomeEntertainment25 साल बाद अपने देश भारत लौटीं ममता कुलकर्णी, एयरपोर्ट पर आते...

25 साल बाद अपने देश भारत लौटीं ममता कुलकर्णी, एयरपोर्ट पर आते ही इमोशनल हुई एक्ट्रेस, शेयर किया वीडियो

ममता कुलकर्णी ने इंडिया लौटने की जानकारी खुद दी है। ममता कुलकर्णी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बताती हुई नजर आ रही है कि वह 25 साल बाद इंडिया आई हैं।

-

Mamta Kulkarni Return India: सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म करण अर्जुन में नजर आने वाली अभिनेत्री ममता कुलकर्णी 25 साल बाद अपने देश भारत लौट आई हैं। इतने सालों बाद अपने देश इंडिया लौटने पर ममता कुलकर्णी के आंखों में आंसू आ गए हैं और वह इमोशनल हो गई। ममता कुलकर्णी ने इंडिया लौटने की जानकारी खुद दी है। ममता कुलकर्णी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बताती हुई नजर आ रही है कि वह 25 साल बाद इंडिया आई हैं।

25 साल बाद भारत आई ‘करण- अर्जुन’ की एक्ट्रेस

ममता कुलकर्णी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “25 साल बाद अपनी मातृभूमि में वापस आई, 12 साल की तपस्या के बाद कुंभ मेला 2012 में भाग लिया और ठीक 12 साल बाद एक और महाकुंभ 2025 के लिए वापस आ रही हूं।” वही इस वीडियो में ममता कुलकर्णी कहती हुई नजर आ रही है कि, ‘मैं ममता कुलकर्णी और मैं 25 साल बाद भारत, मुंबई और आमची मुंबई आई हूं।’

एयरपोर्ट से निकलते ही आंखों में आ गए आंसू

ममता कुलकर्णी ने आगे बताया कि, ‘वह 2000 में भारत आई थी और अब ठीक 2024 में फिर यहां है। उन्होंने कहा कि जब फ्लाइट उतरने वाली थी तो वह भावुक हो गई, क्योंकि उन्होंने 24 साल में पहली बार अपने देश को ऊपर से देखा था। जैसे ही वह एयरपोर्ट से बाहर आई उनकी आंखों से आंसू आ गए। आपको बता दे ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड के तमाम अभिनेताओं के साथ फिल्मों में काम किया है। आपको बता दे ममता कुलकर्णी का नाम कई विवादों में जुड़ा था। ममता कुलकर्णी पर ड्रग्स की तस्करी करने का आरोप लगा था।

Read More-ऐश्वर्या से अनबन की खबरों के बीच बेटी आराध्या की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे अभिषेक बच्चन, सामने आया वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts