Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentमलाइका और अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप? एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर...

मलाइका और अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप? एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक्टर की फैमिली को किया अनफॉलो

इसी बीच मलाइका और अर्जुन कपूर के फैंस को लेकर बहुत बुरी खबरें सामने आ रही है कहा जा रहा है कि मलाइका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अभी तक कपल ने इस बात की पुष्टि नहीं की है और ना ही उनकी तरफ से कोई बयान सामने आया है।

-

Malaika -Arjun: अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा अपनी उम्र से काफी छोटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही थी। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने प्यार का खुलकर इजहार किया है। अक्सर दोनों एक साथ वेकेशन इंजॉय करते हुए नजर आते हैं। अभी कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में डांस करती हुई नजर आई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। हालांकि इसी बीच मलाइका और अर्जुन कपूर के फैंस को लेकर बहुत बुरी खबरें सामने आ रही है कहा जा रहा है कि मलाइका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अभी तक कपल ने इस बात की पुष्टि नहीं की है और ना ही उनकी तरफ से कोई बयान सामने आया है। अब इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से इनके ब्रेकअप की खबरों को और भी हवा मिल गई है।

अर्जुन की फैमिली को मलाइका ने किया अनफॉलो

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें काफी चर्चा में बनी हुई है। अब इसी बीच खबर आ रही है कि मलाइका ने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर के परिवार को अनफॉलो कर दिया है‌। जिससे अब इनके ब्रेकअप की खबरों को और भी हवा मिल गई है। काफी लंबे समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर के साथ तस्वीरें भी शेयर किया करती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

काफी लंबे समय से डेट कर रही है मलाइका अरोड़ा

अपने एक पति और सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका और अर्जुन सीक्रेट तौर पर मिलने लगे थे। दोनों को एक-दूसरे के साथ कई जगह स्पॉट किया जाता था। अर्जुन के 34वें बर्थडे पर मलाइका ने अर्जुन संग तस्वीर पोस्ट कर अपने रिलेशन को इंस्टा-ऑफिशियल कर दिया था। अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा से 12 साल छोटे हैं।

Read More-Malaika Arora से अलग होने के बाद इस हसीना को डेट कर रहे Arjun Kapoor? खुद एक्ट्रेस ने किया पड़ा खुलासा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts