Wednesday, March 4, 2026
HomeEntertainmentअमिताभ और जया बच्चन की बहू बनने वाली थी करिश्मा कपूर, फिर...

अमिताभ और जया बच्चन की बहू बनने वाली थी करिश्मा कपूर, फिर क्यों नहीं हुई अभिषेक के साथ शादी?

करिश्मा कपूर की शादी संजय कपूर के साथ नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ होने वाली थी।

-

Jaya Bachchan- Karishma Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की अभी हाल ही में हार्ट अटैक से मौत हो गई। साल 2003 में करिश्मा कपूर की शादी संजय कपूर के साथ हुई थी और साल 2014 में दोनों अलग हो गए और 2016 में इनका कानूनी रूप से तलाक हो गया। करिश्मा कपूर ने संजय कपूर पर कई सारे गंभीर आरोप लगाए थे। वही क्या आपको पता है करिश्मा कपूर की शादी संजय कपूर के साथ नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ होने वाली थी। इतना ही नहीं दोनों की सगाई भी हो चुकी हालांकि कुछ महीने बाद उनकी सगाई टूट गई।

अभिषेक के साथ होने वाली थी करिश्मा की शादी

साल 2002 में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई हो गई थी कुछ महीने बाद उनकी सगाई टूट गई बाद में अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में ऐश्वर्या राय से शादी कर ली थी। एक बार जया बच्चन ने भरी महफिल में करिश्मा कपूर को अपनी बहू बताया था। साल 2002 में अमिताभ बच्चन के सातवें जन्मदिन पर सुपरस्टार की एक पिक्टोरियल बायोग्राफी लॉन्च की गई थी। इस इवेंट में जया बच्चन ने अभिषेक और करिश्मा की सगाई की ऑफिशल अनाउंसमेंट की थी। उसे दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें जया बच्चन करिश्मा कपूर को अपनी होने वाली बहू कहती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि,”जया बच्चन का रही है बच्चन परिवार, नंदा परिवार के साथ हमारे ग्रुप में एक और फैमिली का वेलकम करती है, और वह है कपूर परिवार, रणधीर और बबीता कपूर और मेरी होने वाली बहू करिश्मा कपूर। यह अभिषेक बच्चन की ओर से अपने पिता के 60 वें जन्मदिन पर उनके माता-पिता को गिफ्ट है।”

क्यों नहीं हुई करिश्मा और अभिषेक की शादी?

हर कोई जानना चाहता है कि सगाई के बाद करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की शादी क्यों टूट गई। हालांकि बच्चन परिवार और कपूर परिवार ने कभी भी इस बात का खुलासा नहीं किया कि अभिषेक और करिश्मा की सगाई क्यों टूटी थी। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि की करिश्मा कपूर की मां बबीता की वजह से ऐसा हुआ था। करिश्मा कपूर की मां बबीता ने वचन परिवार से एक मांग कर दी थी जिसमें कहा था कि एक प्री-न्यूप्चुअल एग्रीमेंट चाहती थी, जिसके अनुसार अमिताभ करिश्मा के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अपनी प्रॉपर्टी का एक हिस्सा अभिषेक को ट्रांसफर करेंगे। लेकिन बच्चन परिवार ने उनकी इस मांग को स्वीकार नहीं किया, जिससे अभिषेक और करिश्मा का रिश्ता खत्म हो गया।

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts