Sanjay Kapur Funeral: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था। निधन के समय संजय कपूर लंदन में थे लंदन में संजय कपूर पोलो खेल रहे थे तभी अचानक संजय कपूर को हार्ट अटैक आ गया। संजय कपूर का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है जिसके बाद अब उनका अंतिम संस्कार भारत में किया जाएगा। संजय कपूर की अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर खान के साथ रवाना हुए हैं।
संजय कपूर की अंतिम संस्कार में पहुंचेंगे सैफ और करीना
बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री करीना कपूर खान सैफ अली खान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है क्योंकि सैफ अली खान और करीना कपूर खान संजय कपूर की अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए हैं संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। मुंबई एयरपोर्ट से सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है जिसमें सैफ अली खान और करीना कपूर अपनी गाड़ी से उतर कर सीधे करिश्मा कपूर के पास चले जाते हैं और वह बहुत शांत नजर आते हैं।
View this post on Instagram
22 जून को रखी जाएगी प्रेयर मीट
12 जून को संजय कपूर का निधन हुआ था इसके बाद संजय कपूर की फैमिली की तरफ से सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की गई थी और बताया गया था कि संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में 19 जून को किया जाएगा इसके बाद 22 जून को संजय कपूर के निधन को लेकर प्रेयर मीट की रखा जाएगा।
Read More–अमिताभ और जया बच्चन की बहू बनने वाली थी करिश्मा कपूर, फिर क्यों नहीं हुई अभिषेक के साथ शादी?
