Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentकरण जौहर ने अचानक बदली योद्धा की रिलीज डेट, अब इस दिन...

करण जौहर ने अचानक बदली योद्धा की रिलीज डेट, अब इस दिन आएगी Siddharth Malhotra की फिल्म

अचानक करण जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव कर दिया है। जिस कारण अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा अगले साल रिलीज की जाएगी।

-

Yodha New Release Date: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा योद्धा फिल्म में नजर आने वाले हैं। योद्धा फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में नजर आएंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा के डायरेक्टर करण जौहर हैं। आपको बता दे कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि अचानक करण जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव कर दिया है। जिस कारण अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा अगले साल रिलीज की जाएगी।

अगले साल रिलीज होगी योद्धा

मशहूर प्रोड्यूसर करन जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फैंस को बड़ी जानकारी दी है। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इस पोस्ट में करण जौहर ने योद्धा फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा “हम सभी लोग आसमान में उड़ने को तैयार है…पूरे जोश और फोर्स के साथ। योद्धा सिनेमाघर में 15 मार्च 2024 को रिलीज होगी।” अब अगले साल सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा फैंस को देखने को मिलेगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ की टक्कर

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा की रिलीज डेट पहले 8 दिसंबर रखी गई थी और इसी दिन बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ की फिल्म मैरी क्रिसमस भी रिलीज होने वाली है। मैरी क्रिसमस फिल्म 8 दिसंबर को ही रिलीज होगी इस फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आएंगे। कई लोगों का मानना है कि कैटरीना कैफ से टक्कर के कारण करण जौहर ने योद्धा फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है।

Read More-शादी करने जा रही ‘आश्रम’ की ‘बबीता’, वेब सीरीज में दिए थे बेहद बोल्ड सीन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts