Sunday, September 8, 2024

फैशन दिखाने के चक्कर में कपड़ों पर मकड़ी का जाला डालकर निकली जाह्नवी कपूर, सामने आया एक्ट्रेस का नया लुक

Janhnvi Kapoor: बॉलीवुड की अभिनेत्री जाह्नवी कपूर हमेशा अपने स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करती हैं। इस समय जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म उलझ के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। अब इसी बीच जाह्नवी कपूर का नया लुक सामने आया है जो इस वक्त चर्चा में बना हुआ है। जाह्नवी कपूर अपना स्टाइल दिखाने के चक्कर में कपड़ों पर मकड़ी का जाला डाले हुए नजर आई हैं।

घर के बाहर स्पॉट हुई जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर 23 जुलाई के शाम अपने घर के बाहर स्पॉट हुई हैं। इस दौरान जाह्नवी कपूर अतरंगी स्टाइल दिखाती हुई नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने इस दौरान स्काई ब्लू कलर ब्लेजर और शॉर्ट स्कर्ट कैरी की थी। जाह्नवी कपूर के ब्लेजर के लेफ्ट कंधे पर सिल्वर कलर का मकड़ी का जाल भी लगा हुआ था। ब्लू आउटफिट के साथ जाह्नवी कपूर ने सिल्वर कलर की हाई हील्स और ब्लैक ब्लू कलर का चश्मा कैरी किया था  एक्ट्रेस के ब्लेजर के ऊपर मकड़ी के जाल में सभी का ध्यान खींच लिया है। हालांकि इस दौरान जाह्नवी कपूर बहुत ही खूबसूरत लग रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इन दो फिल्मों में नजर आएंगी जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द ‘उलझ’ फिल्म में नजर आने वाली है। इसके प्रमोशन को लेकर जाह्नवी कपूर काफी बिजी चल रही है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर IFS अफसर की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। इसके अलावा जाह्नवी कपूर ‘देवरा’ फिल्म में नजर आएंगी।

Read More-टीम इंडिया में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे मोहम्मद शमी, नेट प्रैक्टिस का वीडियो आया सामने

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles