Saturday, February 7, 2026
HomeEntertainment'इश्कबाज' फेम श्रेनु पारिख ने लगाई अक्षय म्हात्रे के नाम की मेहंदी,...

‘इश्कबाज’ फेम श्रेनु पारिख ने लगाई अक्षय म्हात्रे के नाम की मेहंदी, इस दिन लेंगी सात फेरे

श्रेनु पारिख के हाथों में अपने दूल्हे राजा के नाम की मेहंदी भी लग चुकी है। अपने प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीर भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसमें होने वाली दुल्हनिया बहुत ही खूबसूरत लग रही है।

-

Shrenu Parikh Wedding: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री श्रेनु पारिख (Shrenu Parikh) बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। श्रेनु पारिख (Shrenu Parikh) बहुत जल्द अक्षय म्हात्रे के साथ शादी करने जा रही। एक्ट्रेस के प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं श्रेनु पारिख के हाथों में अपने दूल्हे राजा के नाम की मेहंदी भी लग चुकी है। अपने प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीर भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसमें होने वाली दुल्हनिया बहुत ही खूबसूरत लग रही है।

 एक्ट्रेस ने लगवाई भर – भर के हाथों में मेहंदी

श्रेनु पारिख ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की है उसमें देखा जा सकता है कि वह इंडो – वेस्टर्न पिस्ता ग्रीन कलर का लहंगा पहने हुए नजर आ रही है एक्ट्रेस ने अपने बालों को सॉफ्ट कलर कर खुला छोड़ा था। उन पर ड्रेस से मैचिंग का टियारा भी लगाया हुआ था। इस दौरान एक्ट्रेस बहुत ही खूबसूरत लग रही थी उन्होंने आउटफिट से मैचिंग के फ्लोरल ज्वेलरी भी करी की हुई थी। श्रेनु पारिख ने एक हल्का मेकअप किया हुआ था जो इस मौके पर उनके आउटफिट के साथ बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने हाथों में भर- भर के मेहंदी लगवाई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shrenu Parikh (@shrenuparikhofficial)

इस दिन करेंगी शादी

श्रेनु पारिख और अक्षय की मुलाकात 2021 में टीवी शो ‘घर एक मंदिर’ के सेट पर हुई थी यहां वे अच्छे दोस्त बन गए

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Mhatre (@akshaymhatre11)

और आखिरकार इन दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और इसी साल मार्च में इन्होंने रोका कर लिया।श्रेनु पारिख कई टीवी सीरियल शो में नजर आ चुकी हैं। स्टार प्लस का मोस्ट पॉपुलर शो इश्कबाज में भी एक्ट्रेस नजर आई थी।

Read More-एक्स बॉयफ्रेंड को अपना बेस्ट फ्रेंड मानती है ऐश्वर्या राय? वायरल हो रहा है एक्ट्रेस का पुराना वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts