Esha Deol Divorce: बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्री ईशा देओल पिछले काफी समय से अपनी तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई है 11 साल बाद ईशा देओल ने अपने पति भरत तख्तानी से तलाक ले लिया है। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल इस वक्त अपनी लाइफ के बहुत बुरे दौर से गुजर रही हैं। ईशा देओल और भरत तख्तानी से अलग होने की खबर से फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है। वही आपको बता दे भरत तख्तानी से अलग होने में ईशा देओल का साथ मां हेमा मालिनी ने दिया था।
भरत से अलग होने में मां हेमा मालिनी ने किया सपोर्ट
अभी हाल ही में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने अपने पति से अलग होने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि ईशा देओल के फैसले में उनकी मां हेमा मालिनी ने उनका पूरा साथ दिया था। एक रिपोर्ट के अनुसार ईशा देओल के इस फैसले में उनकी मां हेमा मालिनी ने भी उनके साथ दिया है। हालांकि अभी वह इस पर कुछ भी टिप्पणी नहीं करना चाहती उनका मानना है कि यह ईशा की लाइफ है और वह इसमें दखल नहीं देगी। वही भरत और ईशा के अलग होने की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया था। ईशा देओल और भरत की शादी साल 2012 में हुई थी दोनों कुछ सालों तक अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश रह रहे थे। बताया जा रहा है कि इनका तलाक भरत के एक्स्ट्रा मटेरियल अफेयर की वजह से हुआ है।
View this post on Instagram
ईशा देओल का वर्क फ्रंट
हेमा मालिनी(Hema Malini) और धर्मेंद्र(Dharmendra) की बेटी ईशा देओल कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। अभी हाल ही में ईशा देओल सुनील शेट्टी के साथ वेब सीरीज हंटर में नजर आई थी। ईशा देओल अभी भी एक्टिंग की दुनिया में काफी एक्टिव है। ईशा देओल की दो बेटियां है जो उन्हें के साथ रह रही हैं।
