Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जिसने फैंस के बीच कयासों का दौर शुरू कर दिया है। तस्वीर में सलमान खान पारंपरिक सफेद कुर्ता पहने, हाथ जोड़े खड़े नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “मिलते हैं नए मैदान में…”। इस छोटे से संदेश ने फैंस के मन में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सलमान अब फिल्मों के बाद राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाले हैं।
फैंस में मचा है कन्फ्यूजन
सलमान की यह पोस्ट आते ही इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है। कुछ फैंस इसे उनकी नई फिल्म की तैयारी मान रहे हैं, तो कई लोग इसे राजनीति में एंट्री का संकेत बता रहे हैं। खासतौर पर उनका यह पारंपरिक लुक और हाथ जोड़ने की मुद्रा राजनीतिक संकेतों की तरह देखी जा रही है। हालांकि, सलमान ने इस तस्वीर से जुड़े किसी खास प्रोजेक्ट का खुलासा नहीं किया है, जिससे सस्पेंस और भी गहराता जा रहा है।
राजनीति या नया प्रोजेक्ट?
सलमान खान ने पहले भी अपने पोस्ट्स के जरिए फैंस को चौंकाया है और उन्हें कयास लगाने पर मजबूर किया है। यह भी हो सकता है कि यह किसी एड कैंपेन, ब्रांड प्रमोशन या अपकमिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा हो। लेकिन जब बात सलमान की हो, तो फैंस की उत्सुकता और अटकलें आम बात हैं। अब देखना होगा कि “नए मैदान” का मतलब क्या है—राजनीति, नया फिल्म प्रोजेक्ट या कुछ और है।
Read More-चेहरे पर झुर्रियां… आंखों में आग… ,’द राजा साब’ में संजय दत्त का नया लुक कर देगा हैरान!
