Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentक्या कंगना रनौत ही देश की बेटी है? लोकगायिका नेहा सिंह राठौर...

क्या कंगना रनौत ही देश की बेटी है? लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने सरकार से किया ये सवाल

कंगना रनौत पर की गई टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग भी सख्त हो गया है। अभी इसी बीच यूपी के लोग गायिका नेहा सिंह राठौर ने सरकार से बहुत बड़ा सवाल कर दिया है।

-

Neha Singh Rathore: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री कंगना रनौत को भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा से चुनाव लड़ाने का ऐलान किया है। तभी कंगना रनौत ने कांग्रेस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी इसके बाद भाजपा लगातार कांग्रेस को घेर रही है। कंगना रनौत पर की गई टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग भी सख्त हो गया है। अभी इसी बीच यूपी के लोग गायिका नेहा सिंह राठौर ने सरकार से बहुत बड़ा सवाल कर दिया है।

मिया खलीफा से तुलना किए जाने पर भड़की नेहा

दरअसल नेहा सिंह राठौर की तुलना मियां खलीफा से की गई। जिसको लेकर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर भड़क गई हैं। जिसको लेकर नेहा राठौर ने अपनी पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा,’आज सुबह से ही मियां खलीफा के साथ मेरी फोटो लगाकर भाजपा की IT सेल और छुटभैये नेता ट्रेंड करवा रहे हैं और मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं,वो किसी भी ज्ञानी को नहीं दिखता? ऐसे बचाई जाएगी बेटी??” नेहा सिंह ने यूपी सरकार से सवाल पूछते हुए बैक टू बैक अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है।

पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,”देख रहे हैं न योगीजी! किस तरह एक बिहार की बेटी और उत्तर प्रदेश की बहू को सोशल मीडिया पर बेइज्जत किया जा रहा है! मेरी गलती क्या है? यही कि मैं सरकार से सवाल पूछती हूं? जिस बात के लिए मुझे तारीफ़ मिलनी चाहिए थी, उसके लिए मुझे अपमानित किया जा रहा है. क्या यही भाजपा का सुशासन है? ऐसे बेटी बचाएंगे महाराज!”

नेहा ने सरकार से पूछा सवाल

अपने अगली पोस्ट में नेहा ने लिखा है, “ मुझे अपने सम्मान की लड़ाई में आप सभी का साथ चाहिए। राष्ट्रीय महिला आयोग और मीडिया के पास मुझ जैसी मामूली लड़की के लिए समय नहीं है. उनके लिए सिर्फ़ कंगना रानौत ही देश की बेटी हैं।

पूछिये सरकार से कि देश की बेटियों के साथ ये दोहरा बर्ताव क्यों किया जा रहा है? क्या नेहा सरकार से सवाल पूछने की क़ीमत चुका रही है?”

Read More-एक्शन फिल्म में धमाल मचाना चाहती है Kareena Kapoor, कहा-‘मैं तैयार हूं…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts