Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentअनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या? जाने सच्चाई

अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या? जाने सच्चाई

हार्दिक पांड्या का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ जोड़ा जा रहा है। अनंत अंबानी की शादी से अनन्या पांडे और हार्दिक पांड्या की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए इसके बाद से ही अफवाहों को हवा मिल गई।

-

Hardik Pandya Ananya Pandey: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री अनन्या पांडे और भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। हार्दिक पांड्या ने अभी हाल ही में अपनी पत्नी नताशा से तलाक लिया है। नताशा स्टेनकोविक से तलाक लेने के बाद हार्दिक पांड्या आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। वही इन दिनों हार्दिक पांड्या का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ जोड़ा जा रहा है। अनंत अंबानी की शादी से अनन्या पांडे और हार्दिक पांड्या की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए इसके बाद से ही अफवाहों को हवा मिल गई।

अनन्या को डेट कर रहे हैं हार्दिक?

आपको बता दे अभी हाल ही में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी हुई है जिसमें बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के तमाम खिलाड़ी पहुंचे थे। जिसमें अनन्या पांडे और हार्दिक पांड्या भी पहुंचे। अंबानी की शादी से अनन्या पांडे और हार्दिक की कई सारी तस्वीर सामने आई। दोनों ने अनंत और राधिका की हल्दी सेरेमनी में जमकर धूम मचाई थी। इसके बाद कपल की शादी के मौके पर भी एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखा गया था दोनों ने एक साथ डांस भी किया। इसके बाद से ही क्रिकेट और फिल्मी गलियारों में इनकी डेटिंग की खबरें आने लगी। इन खबरों पर अभी तक अनन्या पांडे और हार्दिक पांड्या की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है। दोनों के रिश्ते में क्या सच्चाई है यह सिर्फ अनन्या और हार्दिक ही जान सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

इंस्टा पर अनन्या को हार्दिक ने किया फॉलो

आपको बता दे अनन्या पांडे को हार्दिक पंड्या इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रहे थे लेकिन हार्दिक पांड्या ने कुछ दिनों पहले ही इंस्टाग्राम पर अनन्या पांडे को फॉलो किया जिसके बाद इस मामले को और भी हवा मिल गई। अनन्या पांडे की हार्दिक पांड्या को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं उनके इंस्टाग्राम पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है।

Read More-हिना खान ने पूरी तरह से मुंड़वाए सिर के बाल, कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts