Friday, October 25, 2024

फिर लौट रहा है ऋतिक रोशन का जादू? खुद एक्टर ने ‘कृष 4’ को लेकर दिया हिंट

Hrithik Roshan Movie: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। ऋतिक रोशन ने कोई मिल गया फिल्म में शानदार अभिनय किया था। रितिक रोशन की यह फिल्म जादू पर आधारित थी। इस फिल्म से जितनी पहचान ऋतिक रोशन को मिला उतना ही फेम मिला जादू को भी। अब इसी बीच ऋतिक रोशन ने एक बहुत बड़ा हिंट दिया है। ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 बहुत जल्द आ सकती है।

श्रद्धा कपूर ने शेयर किया पोस्ट

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अभी हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो को शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा,”जादू की तरह दुख की जरूरत है।” श्रद्धा कपूर के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ढेर सारा कमेंट कर रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन भी रिएक्शन दिया है। ऋतिक रोशन ने इस पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए कहा कि, ‘वो आ रहा है… बता दूंगा उसे।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

फिल्म नजर आएंगी श्रद्धा कपूर?

श्रद्धा कपूर और ऋतिक रोशन की चैट से कयास लगा रहे हैं कि क्या इस फिल्म में श्रद्धा कपूर हीरोइन होंगी। कृष 4 को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है। खुद राकेश रोशन भी कह चुके हैं कि वह इस पर काम कर रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी बात को लेकर ऑफिशियल एलाउंसमेंट नहीं हुआ है। रितिक रोशन की यह फिल्म देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड है।

 

Read More-एक नहीं दो ‘ड्रीम गर्ल्स’ के बीच बुरी तरह फंसे धर्मेंद्र, खुद आयुष्मान खुराना ने शेयर की फोटो

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles