Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentशादी के 12 साल बाद हनी सिंह का हुआ तलाक, दिल्ली कोर्ट...

शादी के 12 साल बाद हनी सिंह का हुआ तलाक, दिल्ली कोर्ट ने दी मंजूरी

सिंगर और उनकी पत्नी शालिनी तलवार के तलाक को दिल्ली की एक अदालत ने आज यानी मंगलवार को मंजूरी दे दी है। शादी के 12 साल बाद हनी सिंह और शालिनी अलग हो गए हैं।

-

Honey Singh Divorce: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस सिंगर हनी सिंह इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। फेमस सिंगर हनी सिंह को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। हनी सिंह और उनकी पत्नी के रिश्ते में अनबन की खबरें तो काफी दिनों से आ रही थी अब दोनों का तलाक हो चुका है इस बात की जानकारी सामने आई है। सिंगर और उनकी पत्नी शालिनी तलवार के तलाक को दिल्ली की एक अदालत ने आज यानी मंगलवार को मंजूरी दे दी है। शादी के 12 साल बाद हनी सिंह और शालिनी अलग हो गए हैं।

12 साल पहले हुई थी शादी

हनी सिंह ने साल 2011 में शालिनी तलवार से शादी की थी। हनी सिंह और शालिनी तलवार के तलाक को लेकर काफी चर्चा चल रही थी। हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। शालिनी ने कहा था कि सिंगर और उनकी फैमिली ने उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर से प्रताड़ित किया था। वही आपको बता दें हनी सिंह और शालिनी ने शादी से पहले करीब 20 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। फिर कपल ने साल 2011 में दिल्ली के एक गुरुद्वारे में सिख रीति रिवाजों के साथ धूमधाम से शादी की थी।

म्यूजिक की दुनिया में कमाया है काफी नाम

आपको बता दे हनी सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है हनी सिंह ने म्यूजिक की दुनिया में काफी काफी नाम कमाया है। हनी सिंह ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी शानदार गाने गए हैं। हनी सिंह और शालिनी के तलाक की खबर सुनकर उनके फैंस को काफी झटका लगा है। पिछले साल सितंबर में हनी सिंह ने शालिनी को 1 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भी सौंपा था।

Read More-करण जौहर ने अचानक बदली योद्धा की रिलीज डेट, अब इस दिन आएगी Siddharth Malhotra की फिल्म

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts