टीवी और फिल्म एक्ट्रेस गौहर खान और उनके पति जैद दरबार के घर एक बार फिर खुशियों का माहौल है। कपल दूसरी बार माता-पिता बना है और इस बार भी बेटे का जन्म हुआ है। सोशल मीडिया पर दोनों ने एक प्यारी पोस्ट शेयर कर इस गुड न्यूज को फैंस के साथ साझा किया।
फैंस ने लुटाया प्यार, बधाइयों की लगी झड़ी
जैसे ही गौहर और जैद ने बेटे के जन्म की खबर दी, फैंस और सेलिब्रिटी दोस्तों ने बधाइयों की बौछार कर दी। सोशल मीडिया पर गौहर खान का नाम तेजी से ट्रेंड करने लगा। लोग कपल को नए मेहमान के आने पर शुभकामनाएं दे रहे हैं और बच्चे की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
View this post on Instagram
पेरेंटिंग जर्नी को लेकर फैंस में उत्सुकता
गौहर और जैद की पेरेंटिंग जर्नी पहले से ही फैंस के बीच चर्चा का विषय रही है। अब दूसरी बार पेरेंट्स बनने के बाद लोग जानना चाह रहे हैं कि कपल किस तरह अपने बच्चों की परवरिश करेगा। फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही कपल अपने दोनों बेटों की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करेगा।
Raed more-टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा का चौंकाने वाला खुलासा: ट्रेन छेड़छाड़ की दर्दभरी दास्तां
