Tuesday, March 3, 2026
HomeEntertainment'सन ऑफ द सरदार' के फेमस एक्टर का 54 साल की हुआ...

‘सन ऑफ द सरदार’ के फेमस एक्टर का 54 साल की हुआ निधन, शोक में फिल्म इंडस्ट्री

मनोज बाजपेई ने मुकुल देव के निधन की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक्टर की मौत पर दुख जताया है। मनोज बाजपेई ने लिखा,"मैं जो महसूस कर रहा हूं उसे शब्दों में बयां करना असंभव है।

-

Mukul Dev Death: ‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर राजकुमार’ जैसी कई हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके बॉलीवुड के फेमस अभिनेता मुकुल‌ देव का शुक्रवार की रात को निधन हो गया। अचानक उनके निधन की खबर सुनते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि उनकी मौत कैसे और कहां हुई है। मुकुल देव बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेताओं में से एक माने जाते थे। मुकुल देव के निधन की खबर सुनते ही मनोज बाजपेई को धक्का लगा है।

दोस्त के निधन पर मनोज बाजपेई ने जताया दुख

मनोज बाजपेई ने मुकुल देव के निधन की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक्टर की मौत पर दुख जताया है। मनोज बाजपेई ने लिखा,”मैं जो महसूस कर रहा हूं उसे शब्दों में बयां करना असंभव है। मुकुल एक भाई की तरह थे, एक कलाकार जिनकी गर्मजोशी और जुनून बेजोड़ था। बहुत जल्दी, बहुत कम उम्र में चले गए। मैं उनके परिवार और इस क्षति से दुखी सभी लोगों के लिए शक्ति और स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं. मिस यू मेरी जान…जब तक हम दोबारा नहीं मिलते। ओम शांति।” उन्होंने 1996 में टेलीविजन धारावाहिक ‘मुमकिन’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा, जिसमें उन्होंने विजय पांडे की भूमिका निभाई।

आखरी बार इस फिल्म में आए थे नजर

उन्होंने फिल्मों में अपना सफर ‘दस्तक’ से शुरू किया, जिसमें उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने भी डेब्यू किया था। मुकल देव को आखिरी बार हिंदी फिल्म ‘अंत द एंड’ में देखा गया था। मुकुल देव अभिनेता राहुल देव के भाई थे। मुकुल देव का जन्म नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था, जिसकी जड़ें जालंधर के पास एक गाँव में थीं।

Read More-दो बेटियों के पैदा होने पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, रेत में छुपा दी लाश

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts