Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentSingham Again में Akshay Kumar का पहला लुक हुआ रिवील, हेलीकॉप्टर से...

Singham Again में Akshay Kumar का पहला लुक हुआ रिवील, हेलीकॉप्टर से छलांग लगाते नजर आए एक्टर

सिंघम अगेन फिल्म के लिए बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार का पहला लुक सामने आ गया है। जिसमें अक्षय कुमार हेलीकॉप्टर से छलांग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

-

Akshay Kumar: मशहूर प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि सिंघम अगेन बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म होगी जिसमें एक से बढ़कर एक अभिनेता अपनी शानदार एक्टिंग का जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन सिंघम के रोल में नजर आएंगे। आपको बता दे कि सिंघम अगेन फिल्म के लिए बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार का पहला लुक सामने आ गया है। जिसमें अक्षय कुमार हेलीकॉप्टर से छलांग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सिंघम अगेन में ऐसा होगा अक्षय कुमार का लुक

आपको बता दे कि अभी तक सिंघम अगेन फिल्म के के फर्स्ट लुक को रिवील कर दिया गया है। इसी बीच सिंघम अगेन फिल्म के बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार का भी पहला लुक रिवील कर दिया गया है। अक्षय कुमार ने खुद सिंघम अगेन फिल्म के अपने पहले लुक को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि “आइला रे आइला सूर्यवंशी आइला…ये वक्त है ATS चीफ सूर्यवंशी के आने का, क्या आप तैयार हैं?” इस लुक को में अक्षय कुमार आंखों में बंदूक थामें हुए हेलीकॉप्टर से कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार के इस पोस्टर को अजय देवगन ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा है कि “मना किया था फिर भी हेलीकॉप्टर से ही आया है मेरा दोस्त सूर्यवंशी।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अगले साल रिलीज होगी फिल्म

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन को अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। 15 अगस्त साल 2024 में सिंघम अगेन फिल्म को रिलीज किया जाएगा। सिंघम अगेन फिल्म में अक्षय कुमार, श्वेता तिवारी, करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, विकी कौशल और अजय देवगन जैसे कई बड़े अभिनेता शानदार रोल निभाते हुए नजर आएंगे। स्काई स्टार कास्ट होने की वजह से थैंक्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read More-प्रेग्नेंट रुबीना दिलैक ने पति के साथ कराया मैटरनिटी फोटोशूट, एक्ट्रेस की रोमांटिक तस्वीरें आई सामने

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts