Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentशादी के बंधन में बंधी 'दीया और बाती हम' की एक्ट्रेस,TV के...

शादी के बंधन में बंधी ‘दीया और बाती हम’ की एक्ट्रेस,TV के इस एक्टर के साथ रचाई शादी

पूजा सिंह ने 'ससुराल सिमर का 2' एक्टर करण शर्मा के साथ शादी की है। पूजा सिंह की शादी की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में पूजा सिंह और करण शर्मा बहुत ही खूबसूरत लुक में नजर आ रहे हैं।

-

Pooja Singh -Karan Sharma: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री पूजा सिंह इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। पूजा सिंह ‘दीया और बाती हम’ टीवी शो में संध्या राठी की देवरानी का किरदार निभाया था। पूजा सिंह ने ‘ससुराल सिमर का 2’ एक्टर करण शर्मा के साथ शादी की है। पूजा सिंह की शादी की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में पूजा सिंह और करण शर्मा बहुत ही खूबसूरत लुक में नजर आ रहे हैं।

लाल जोड़े में दुल्हन बनी पूजा सिंह

टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री पूजा सिंह(Pooja Singh )और करण शर्मा (Karan Sharma) ने मुंबई में हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई है। कपल ने 30 मार्च को अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के बीच सात फेरे लिए है। पूजा सिंह ने अपनी शादी में खूबसूरत लाल रंग का हैवी लहंगा पहना था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arab & Telly 🇵🇸 (@arabxtelly)

इसी के साथ उन्होंने ऑरेंज कलर का दुपट्टा लिया हुआ था। मांग टीका, नथ और हैवी ज्वेलरी में पूजा बहुत ही प्यारी लग रही थी। वही दूल्हे राजा करण की बात करें तो वह व्हाइट शेरवानी के साथ मेहरून स्टॉल और मेहरून पगड़ी में खूब जच रहे थे। वीडियो में पूजा की एंट्री और वर्णमाला की झलक देखने को मिल रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saas Bahu Aur Saazish (@sbsabpnews)

पूजा सिंह की है दूसरी शादी

आपको बता दे पूजा सिंह की यह दूसरी शादी है इतना ही नहीं करण शर्मा की भी पहले शादी हो चुकी है। पूजा सिंह की पहली शादी कपिल छत्तानी के साथ हुई थी। वही करण शर्मा की शादी पहले टिया से हुई थी फिर और 2019 में दोनों का तलाक हो गया। करण शर्मा और पूजा सिंह की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन 29 मार्च को हुए थे।

Read More-ऋषि कपूर से बहुत डरते थे रणबीर कपूर, पापा की डांट से निकलने लगते थे बड़े-बड़े आंसू, एक्टर ने सुनाया किस्सा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts