Emergency New Poster: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री कंगना रनौत बहुत जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाली हैं। प्राण प्रतिष्ठा से लौट के बाद कंगना रनौत अपनी फिल्म के प्रमोशन करने में जुट गई है। इस फिल्म की कई रिलीज डेट बदली जा चुकी है अब इस फिल्म की नई डेट भी सामने आ चुकी है। अब इसी बीच कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह इंदिरा गांधी के लुक में नजर आ रही है।
इंदिरा गांधी के लुक में नजर आई कंगना रनौत
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की है इतना ही नहीं कंगना रनौत ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह इंदिरा गांधी के लुक में नजर आ रही है। कंगना रनौत ने जो इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस से अंतर बताओ का सवाल किया है। कंगना रनौत की तस्वीरों को देखकर आपका भी माथा चकरा जाएगा। आपको बता दे कंगना रनौत इमरजेंसी फिल्म में दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली है। इंदिरा गांधी जैसी दिखने तो मेकअप का कमाल है लेकिन उनके जैसा है हाव-भाव हूबहू उतारने के लिए कंगना रनौत ने काफी मेहनत की है।
इस दिन रिलीज होगी इमरजेंसी
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की नई रिलीज डेट भी सामने आ गई है। कंगना रनौत की यह फिल्म 14 जून 2024 के दिन रिलीज होने वाली है। उन्होंने फिल्म में अपने लुक को शेयर करते हुए लिखा है,”भारत के काले घंटो के पीछे की सच्चाई जाने। इमरजेंसी की नई रिलीज डेट 14 जून 2024 के लिए अनाउंस कर रही हूं। सबसे खूंखार और उग्र प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सिनेमाघर में गरजने के साथ ही इतिहास जीवित हो उठेगा।”
Read More-रिलीज से ठीक पहले Fighter को लगा बड़ा झटका, इन देशों में दीपिका- ऋतिक की फिल्म पर लगा प्रतिबंध
