Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentखाकी वर्दी में दीपिका पादुकोण का दिखा सिंघम अवतार, माथे पर खून,...

खाकी वर्दी में दीपिका पादुकोण का दिखा सिंघम अवतार, माथे पर खून, हाथ में बंदूक,खूंखार लुक में नजर आई एक्ट्रेस

दीपिका पादुकोण खाकी वर्दी पहने हुए दिखाई दे रही है दीपिका पादुकोण का लुक देखकर अच्छे-अच्छे के रोंगटे खड़े हो रहे हैं।

-

Deepika Padukone New Movie: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। दीपिका पादुकोण अभी हाल ही में शाहरुख खान के साथ जवान फिल्म में नजर आई थी। इसके अलावा दीपिका और शाहरुख खान की फिल्म पठान ने भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। अब इसी बीच दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का पहला लुक रिवील कर दिया गया है। इस दौरान दीपिका पादुकोण खाकी वर्दी पहने हुए दिखाई दे रही है दीपिका पादुकोण का लुक देखकर अच्छे-अच्छे के रोंगटे खड़े हो रहे हैं।

एक्शन अवतार में दिखी दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन से दीपिका पादुकोण का पहला लुक रिवील कर दिया गया है। दीपिका पादुकोण ने खुद सोशल मीडिया पर सिंघम अगेन से अपना लुक और किरदार इंट्रोड्यूस कराया है। दीपिका एक हाथ से क्रिमिनल के बाल पकड़े हुए नजर आ रही है तो वहीं दूसरे हाथ से बंदूक लगाए दिख रही हैं। दीपिका पादुकोण के माथे पर खून टपक रहा है चेहरे पर शैतानी हंसी देखने को मिल रही है। दीपिका पादुकोण ने इस लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,”मिलवा रहा हूं शक्ति शक्ति से… सिंघम अगेन।”

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

निर्देशित रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन बहुत जल्द सिनेमाघर में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण ,करीना कपूर ,रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं इतना ही नहीं कैटरीना कैफ के पति विक्की कौशल भी दिखाई देंगे। वहीं दीपिका पादुकोण फाइटर जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी।

Read More-अमृता- सैफ अली खान ने क्यों रचाई थी गुपचुप शादी? सालों बाद खुला सीक्रेट वेडिंग का राज

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts