Sunday, September 8, 2024

क्रिकेट प्रेमियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, वर्ल्ड कप के बाद रिलीज होगी इस महान क्रिकेटर की बायोपिक

Cricketer Biopic: इस समय पूरे विश्व के क्रिकेट प्रेमियों पर भारत में चल रहे वनडे विश्व कप 2023 का बुखार चढ़ा हुआ है। जहां देखो वहां इस समय क्रिकेट की चर्चाएं हो रही हैं। आपको बता दे कि वर्ल्ड कप 2023 के बीच क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है क्योंकि वर्ल्ड कप के बाद इस महान क्रिकेटर की बायोपिक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी जाएगी।

इस महान क्रिकेटर पर बनी बायोपिक

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व महान स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं है। मुथैया मुरलीधरन ने अपनी खतरनाक स्पिन गेंदबाजी के दम पर विश्व के कई बड़े क्रिकेटरों के होश उड़ाए है। जिस कारण मुथैया मुरलीधरन का नाम सिर्फ श्रीलंका ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बड़े ही सम्मान से लिया जाता है। मुथैया मुरलीधरन पर बायोपिक बनाए जा रही थी जो अब बन कर तैयार हो गई है। दुनिया के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक का नाम फिल्म 800 रखा गया है। आज इस फिल्म का शानदार ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में मुथैया मुरलीधरन के संघर्षों की कहानी बताई गई है। इस फिल्म में बताया गया है कि कैसे एक गरीब परिवार का लड़का अपने घूमती हुई गेंद से पूरी दुनिया के महान बल्लेबाजों को भी नचा सकता है।

कब रिलीज होगी यह फिल्म?

दुनिया के पूर्व महान क्रिकेटर मुरलीधरन के क्रिकेट करियर पर बनी फिल्म 800 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 2 दिसंबर के दिन रिलीज किया जाएगा। मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक को क्रिकेट फैंस घर बैठे अपने मोबाइल के जरिए फ्री में भी देख सकते हैं। जिओ सिनेमा पर इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा। जिसे यूजर्स बिना कोई भी चार्ज दिए फ्री में देख सकते हैं।

Read More-‘मैं किसी से डरती…’ ट्रोलर्स पर फूटा दीपिका पादुकोण का गुस्सा, कह डाली ये बड़ी बात

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles