Dev Joshi Engagement: टेलीविजन का पॉपुलर शो ‘बालवीर’ में बालवीर की भूमिका निभाने वाले देव जोशी ने अपने फैंस के साथ बहुत बड़ी गुड न्यूज़ शेयर की है। देव जोशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की तस्वीर और वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वह अपनी मंगेतर आरती के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर देव जोशी को फैंस बधाई दे रहे हैं। उनकी सगाई की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
अनोखे अंदाज में बालवीर ने की सगाई
बालवीर फेम देव जोशी ने आरती के साथ अनोखे अंदाज में सगाई की है। देव जोशी ने जो तस्वीरें शेयर किया उन्हें देखा जा सकता है कि वह गले में रुद्राक्ष की माला पहने हुए हैं और माथे पर तिलक लगाए हुए हैं दोनों ही बहुत साधारण लुक में दिखाई दे रहे हैं। देव ने व्हाइट हुडी के ऊपर रेड शाॅल डाली है। आरती ने शॉल के साथ रुद्राक्ष की माला पहनी हुई है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
बालवीर में नजर आए थे देव जोशी
टेलीविजन के फेमस अभिनेता देव जोशी ने शो लकी से अपने करियर की शुरुआत की थी। देव जोशी देवों के देव महादेव,हमारी देवरानी, महिमा शनिदेव की जैसे टीवी शो में नजर आए लेकिन इन्हें असली पहचान 2012 में बालवीर शो से मिली है। इस शो में वह बालवीर के लीड रोल में थे घर-घर में उन्हें काफी पसंद किया गया था इस शो को बच्चे देखना काफी पसंद करते थे।
