Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentमलाइका अरोड़ा के साथ ब्रेकअप की खबरों पर अर्जुन कपूर ने लगाई...

मलाइका अरोड़ा के साथ ब्रेकअप की खबरों पर अर्जुन कपूर ने लगाई मोहर, कहा- ‘अभी मैं सिंगल हूं।’

इन दिनों अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। काफी दिनों से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के साथ ब्रेकअप की खबरें उड़ रही थी आखिरकार इन खबरों को अर्जुन कपूर ने कंफर्म कर दिया है।

-

Arjun Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इन दिनों अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। काफी दिनों से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के साथ ब्रेकअप की खबरें उड़ रही थी आखिरकार इन खबरों को अर्जुन कपूर ने कंफर्म कर दिया है।

मलाइका के साथ हुआ अर्जुन कपूर का ब्रेकअप

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अर्जुन कपूर अभी हाल ही में दीपक सेलिब्रेशन में पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने एक छोटी- सी स्पीच दी और अपने और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप को कंफर्म कर दिया। अर्जुन कपूर ने स्पीच देते हुए कहा कि,”अभी सिंगल हूं मैं रिलैक्स, इन्होंने लंबा और हैंडसम बता दिया तो ऐसा लगा की शादी की बात कर रहे हैं लेकिन सिंगल हूं मैं। हैप्पी दिवाली।” आगे अर्जुन कपूर बोले,”अजय और टाइगर जो बोल चुके हैं वही कहूंगा हमने बहुत प्यार से फिल्म बनाई है आपके लिए मुझे उम्मीद है आप सब मिलकर दिवाली मनाएंगे हमारे साथ और हमारी फिल्म के साथ। आप सबका यहां आने के लिए शुक्रिया मराठी सोच कर आया था लेकिन अभी निकल नहीं रही मुंह से, अगली बार आऊंगा तो पूरी तरह मराठी में बात करूंगा। तब तक जय महाराष्ट्र।”

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Aks (@mera_aks2020) द्वारा साझा की गई पोस्ट

फिल्म की टीम के साथ दिखे एक्टर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ दीपोत्सव सेलिब्रेशन के दौरान अजय देवगन ,टाइगर श्रॉफ के अलावा डायरेक्टर रोहित शेट्टी मौजूद रहे उनके साथ फिल्म की पूरी टीम थी। इस दौरान अर्जुन कपूर ब्लैक कलर के पैंट और व्हाइट एंड ब्लैक प्रिंटेड शर्ट पहने हुए नजर आए। आपको बता दें अर्जुन कपूर 2017 से मलाइका अरोड़ा के साथ थे। दोनों लंबे समय तक एक साथ रिलेशनशिप में रहे।

Read More-‘करण अर्जुन आएंगे….’, सलमान खान ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts