Anushka Shetty and Prabhas: साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग का बिखेर चुके प्रभास आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं है। प्रभास को साउथ फिल्म इंडस्ट्री का सुपरस्टार माना जाता है। लेकिन बीते कुछ समय से प्रभास का नाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी के साथ जोड़ा जा रहा है अनुष्का शेट्टी और प्रभास की डेटिंग की खबरें चल रही है जिस पर अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने प्रभास के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चुप्पी थोड़ी है।
अनुष्का शेट्टी ने अफेयर पर तोड़ी चुप्पी
साउथ फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने सोशल मीडिया पर लगातार चल रही है प्रभास के साथ अफेयर की खबरों पर पहले रिएक्शन दिया है। अनुष्का शेट्टी ने प्रभास के साथ रिलेशनशिप की खबरों को खारिज कर दिया है जिसमें अनुष्का शेट्टी ने कहा “मुझे लगता है शादी और बच्चे होने चाहिए, लेकिन मैं बहुत सेंसिटिव हूं. मैं अपना दर्द बांटना चाहती हूं. मुझे कोई ऐसा ही चाहिए, जिसके साथ मैं दर्द बांट सकूं.. मैं तो खुद एक फैमिली पर्सन हूं।हमारी जोड़ी स्क्रीन पर बहुत अच्छी लगती है। इसलिए हमारा नाम साथ में जोड़ा जाता है। अगर हमारे बीच कुछ होता, तो अबतक सबको पता लग जाता। क्योंकि हम दोनों ही फीलिंग्स छुपाने वालों में से नहीं हैं।”
बाहुबली में एक साथ किया था काम
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी कई फिल्मों में प्रभास के साथ नजर आई है अनुष्का शेट्टी और प्रभास बाहुबली फिल्म में एक साथ नजर आए थे बाहुबली फिल्म साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सक्सेसफुल मूवीयों में से एक मानी जाती है। पर्दे पर अनुष्का शेट्टी और प्रभास की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है।
Read More-‘उन्होंने मेरे ब्लाउज में हाथ डाला…’, इस फेमस एक्ट्रेस के साथ पुजारी ने की गंदी हरकत
