Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentबीच सड़क पर इस फेमस एक्ट्रेस को की गई किडनैप करने की...

बीच सड़क पर इस फेमस एक्ट्रेस को की गई किडनैप करने की कोशिश, रोते हुए सुनाई आपबीती

इस वीडियो में पाकिस्तानी एक्ट्रेस किडनैप होते- होते बची हैं। इस घटना के बारे में खुद एक्ट्रेस ने खुलासा किया है। नमरा खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है।

-

Nimra Khan video: पाकिस्तानी की फेमस एक्ट्रेस निमरा खान (Nimra Khan)के साथ एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते बचा है। पाकिस्तान की खूबसूरत और फेमस एक्ट्रेस निमरा खान (Nimra Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी एक्ट्रेस किडनैप होते- होते बची हैं। इस घटना के बारे में खुद एक्ट्रेस ने खुलासा किया है। नमरा खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है।

एक्ट्रेस के साथ हुई घटना का वीडियो आया सामने

निमरा खान ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि निमरा रमादा कराची क्रीक होटल के बाहर अपनी गाड़ी के इंतजार में थी तभी उन्हें अगवा करने का प्रयास किया गया। बाइक सवार लोग उनके पास आते और उन्हें खींचने लगते हैं। जैसे-तैसे एक्ट्रेस किडनैपर्स से बचती और सड़क के दूसरी ओर आने लगती है। इसी बीच वे मदद के लिए एक कार को रोकती हैं। कार के रुकते ही बाइक सवार लोग भाग जाते हैं। यह घटना 11 अगस्त की बताई जा रही है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ShowbizShowsha (@showbizshowsha)

एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द

इस वीडियो में फेमस एक्ट्रेस निमरा खान अपना दर्द बयां करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि,’कल जो मेरे साथ हुआ आज मुझे सब कुछ आपको इसीलिए बताना पड़ रहा है क्योंकि मैं सिर्फ आप लोगों से यह सवाल पूछना चाहती हूं कि आप लोग अपनी बहन, क्या अपनी बेटी, अपनी बीवी ,अपनी मां ,अपनी भाभी, किसी एक औरत को भी सेफ घर से बाहर भेज सकते हैं। अपने देश में रहकर गर्व से मुझे बताओ ,नहीं। मैं कह रही हूं नहीं भेज सकते आप।’ वही आपको बता दे इस वीडियो को शेयर करते हुए निमरा ने लिखा,’मुझे गर्व है कि मैं मुस्लिम हूं लेकिन मुझे दुख है कि पाकिस्तान होने के नाते मुझे नहीं पता कि मुझे क्या कहना चाहिए।’

Read More-शाहरुख खान ने अचानक 4 साल के लिए क्यों लिया एक्टिंग से ब्रेक? खुद किया खुलासा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts