Amitabh Bachchan: बीते दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज मनोज कुमार का अंतिम संस्कार हुआ है जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटी पहुंचे हैं। मनोज कुमार को अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के शांहशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन और सलमान खान के पिता सलीम खान भी पहुंचे थे। अब इसी बीच इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन सलमान खान के पिता को सहारा देते हुए नजर आ रहे हैं।
सलीम खान को अमिताभ बच्चन ने लगाया गले
बॉलीवुड के फेमस अभिनेता अमिताभ बच्चन सलीम खान अरबाज खान के साथ मनोज कुमार को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे थे। जैसे ही अमिताभ बच्चन ने अपने आगे चल रहे सलीम खान को देखा तुरंत ही वह उनके पास गए और बिग बी ने सबसे पहले सलीम से हाथ मिलाकर हेलो। वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन पहले सलीम खान को गले लगाते हैं इसके बाद में उनका हाथ थाम कर चल रहे बॉडीगार्ड से उनका हाथ छोड़ने के लिए कहते और खुद सलीम खान का हाथ थाम कर चलने के लिए सहारा देते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस ढेर सारा प्यार भी लूटा रहे हैं।
View this post on Instagram
मनोज कुमार को दी गई 21 तोपों की सलामी
मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है उन्होंने देशभक्ति पर कई सारी फिल्में बनाई थी। मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड के तमाम सिलेब्रिटीज पहुंचे थे। वही मनोज कुमार को राजकीय सम्मान के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई। मनोज कुमार के निधन से उनका पूरा परिवार सदमे में है। मनोज कुमार ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में निकाली है।