Salman Khan Jamnagar Birthday: बीते दिन बॉलीवुड के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान (Salman Khan) ने अपना 59वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर सलमान खान (Salman Khan) की फैमिली से लेकर उनके फैंस ने खास अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया है। अंबानी फैमिली ने गुजरात के जामनगर में सलमान खान का ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेट किया है। सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर अंबानी ने जामनगर में दिवाली की तरह को पटाखे और बम फोड़ हैं। इतना ही नहीं अंबानी फैमिली ने सलमान खान का जोरदार स्वागत भी किया है इस दौरान के कुछ वीडियोज सामने आए हैं।
जामनगर में सलमान खान का हुआ जोरदार स्वागत
सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान के घर पर बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ शुक्रवार दोपहर को जामनगर पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान की मां सलमा खान, दोनों बहने अर्पिता और अलवीरा,रितेश देशमुख और सलमान खान की रुमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी पहुंची थी। सलमान खान के साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा भी उनके साथ नजर आए हैं। वही जामनगर पहुंचते ही सलमान खान का अंबानी फैमिली ने जोरदार स्वागत किया। आपको बता दे सलमान खान अंबानी फैमिली के बहुत ही क्लोज है।
Bhai’s Grand welcome at Jamnagar Airport by the Ambanis 🔥 #SalmanKhan #Sikandar pic.twitter.com/9vOpfbNgaA
— Nav Kandola (@SalmaniacNav) December 27, 2024
#Exclusive: #SalmanKhan𓃵 is in Jamnagar for his birthday celebration with Anant Ambani & his wife Radhika ❤️ @BeingSalmanKhan #SalmanKhan #SikandarTeaser#Sikandar#HappyBirthdaySalmanKhan pic.twitter.com/FzgwlvnGFK
— Sikandar 👑 (@TaufiqulT90790) December 27, 2024
अंबानी फैमिली ने मनाया सलमान खान के बर्थडे का जश्न
अंबानी फैमिली ने सलमान खान के बर्थडे को सेलिब्रेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। अंबानी ने शानदार पार्टी के साथ आतिशबाजी भी की और शानदार सजावट भी की थी। हालांकि एक इवेंट बंद कमरे में आयोजित किया गया था। एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है की खूब पटाखे और बम फोड़े जा रहे हैं।
