Allu Arjun: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई है जिस कारण अल्लू अर्जुन के करोड़ों लोग दीवाने हैं अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म का इंतजार फैंस को हमेशा रहता है। हाल ही में साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन 800 करोड़ की एक फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसमें अल्लू अर्जुन एक साथ फिल्म में चार किरदार निभाएंगे।
एक साथ चार रोल करेंगे अल्लू अर्जुन
फिल्म मेकर इटली के साथ अल्लू अर्जुन AA22XA6 में एक साथ काम करने वाले हैं। जिसमें अल्लू अर्जुन लीड रोल निभाएंगे हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अल्लू अर्जुन AA22XA6 में एक साथ चार किरदार करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि “अल्लू, एटली की अगली फिल्म में पूरे परिवार का किरदार निभाने वाले हैं। वह फिल्म में दादा, पिता और दो बेटों के रोल में नजर आएंगे जिससे यह अल्लू के लिए चार किरदार होंगे। यह उनके करियर की पहली इस तरह की फिल्म होगी। हालांकि अल्लू ने खुद ही चारों किरदार निभाने पर जोर दिया। पहले तो एटली थोड़ा हिचकिचा रहे थे लेकिन लुक टेस्ट के बाद उन्हें लगा कि यह फिल्म के लिए फायदेमंद साबित होगा। दर्शकों को एक टिकट की कीमत में अल्लू अर्जुन के 4 अलग-अलग अवतार देखने को मिलेंगे।”
नेगेटिव शेड में दिखेंगी रश्मिका
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना पुष्पा 2 फिल्म में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ नजर आए थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी इसके बाद अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना इटली की 800 करोड़ की बजट वाली फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना पहली बार नेगेटिव किरदार निभाते हुए नजर आएंगे
Read More-तारक मेहता उल्टा चश्मा से गायब होने के बाद क्या कर रही मुनमुन दत्ता? बबीता जी ने शेयर की तस्वीरें
